menu-icon
India Daily

'मुझे रिलैक्स होना है', मौत से कुछ घंटे पहले ट्विशा के साथ क्या हुआ? पार्लर मालकिन ने किए कई खुलासे

ट्विशा केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. पार्लर संचालिका के बयान, पति का वकालत लाइसेंस रद्द होने और सास को नोटिस भेजे जाने के बाद मामले की जांच और तेज हो गई है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
'मुझे रिलैक्स होना है', मौत से कुछ घंटे पहले ट्विशा के साथ क्या हुआ? पार्लर मालकिन ने किए कई खुलासे
Courtesy: X

ट्विशा मौत मामले में रोज नया माड़ आ रहा है. मामले में लगातार हो रही जांच चौंकाने वालें तथ्यों को सामने ला रही हैं. एक सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि ट्विशा मौत से करीब 3 घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई थी. ब्यूटी पार्लर की संचालिका किरण ने इस मामले में कई राज खुलें हैं. किरण ने बताया कि ट्विशा ने हेड ऑयल मसाज, पेडिक्योर और अन्य कई सेवाएं भी ली थी.

देखकर नहीं लगा की वो सुसाइड करेंगीः किरण

किरण ने बताया कि उस दिन ट्विशा ने कहा था कि मुझे रिलैक्स होना है... ट्विशा का नेचर बहुत अच्छा था और उन्हें देखकर किरण को ऐसा लगा ही नहीं कि वो ऐसा कदम उठाएंगी. किरण ने आगे बताया कि ट्विशा की मौत की जानकारी उनकी सास गिरिबाला से मिली. 13 मई को किरण के पास कॉल आया था कि ट्विशा कैसी है. उन्होंने यह भी पूछा कि ट्विशा कब आई थी, क्या-क्या करवाया था. इसके बाद उन्होंने एक बात कही, जिसे सुन लोग बार बार अटकलें लगाने को मजबूर हो गए. ट्विशा ने स्टाफ से फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर उनकी हल्की-फुल्की बातचीत भी हुई. गिरिबाला ने मुझसे पूछा कि ट्विशा कब आई थी, क्या-क्या करवाया था. ट्विशा की मौत के अगले दिन 5 लोग भी आए थे, जो एडवोकेट लग रहे थे. उन्होंने मुझसे पूछताछ की और सीसीटीवी देखा. उन्होंने वाइट शर्ट और ब्लैक कोट पहना था.

पति पर कार्रवाई

जांच के दौरान प्रशासन ने ट्विशा के पति के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उनका वकालत का लाइसेंस निरस्त कर दिया है. अधिकारियों का मानना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला जरूरी था. इस कार्रवाई के बाद केस ने नया मोड़ ले लिया है. पुलिस अब पति से जुड़े दस्तावेजों और बातचीत के रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है.

जांच में आई तेजी

पुलिस ने मामले में ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को भी नोटिस जारी किया है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, उनसे पूछताछ के जरिए परिवार के अंदर के हालात को समझने की कोशिश की जा रही है. पुलिस टीम नोटिस की प्रति उनके घर पहुंचाकर चस्पा कर चुकी है. अधिकारियों का कहना है कि परिवार के हर सदस्य से जुड़े तथ्यों को जोड़ा जा रहा है ताकि किसी भी पहलू को नजरअंदाज न किया जाए. इस बीच कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है.