menu-icon
India Daily

नहीं सुलझ रहे अक्षय कुमार और परेश रावल के झगड़े? 'बाबूराव' ने फिर छोड़ी 'हेरा फेरी 3'; जानें पूरा मामला

परेश रावल और अक्षय कुमार की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. पुराने विवादों के बाद एक्टर अपने मशहूर किरदार 'बाबूराव गणपतराव आप्टे' को निभाने के लिए तैयार हैं.लेकिन अब नई रिपोर्ट्स से पता चल रहा है कि रावल शायद फिर इस प्रोजेक्ट से पीछे हट गए हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
नहीं सुलझ रहे अक्षय कुमार और परेश रावल के झगड़े? 'बाबूराव' ने फिर छोड़ी 'हेरा फेरी 3'; जानें पूरा मामला
Courtesy: Social Media

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल एक बार फिर 'हेरा फेरी 3' से अपने जुड़ाव को लेकर खबरों में बने हुए हैं. महीनों पहले खबरें आई थीं कि एक्टर ने अपने को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ अपने मतभेद सुलझा लिए हैं और वह अपने मशहूर किरदार 'बाबूराव गणपतराव आप्टे' को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं. लेकिन अब नई रिपोर्ट्स से पता चल रहा है कि एक बार फिर रावल शायद इस प्रोजेक्ट से पीछे हट गए हैं.

क्या परेश रावल ने फिर से 'हेरा फेरी 3' छोड़ दी है?

बता दें की इस मोस्टअवेटेड कॉमेडी फिल्म को लेकर विवाद मई 2025 में शुरू हुआ था. खबरें सामने आईं कि परेश ने 'हेरा फेरी' की इस फ्रेंचाइजी को छोड़ दिया है. इस खबर से फैंस हैरान रह गए थे खासकर इसलिए क्योंकि एक्टर का निभाया गया बाबूराव का किरदार बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कॉमेडी किरदारों में से एक है. बाद में यह खबर आई कि अक्षय के प्रोडक्शन हाउस 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' ने रावल के खिलाफ एक कानूनी केस दायर किया है जिसमें फिल्म से अचानक चले जाने के कारण ₹25 करोड़ के हर्जाने की मांग की गई है.

परेश रावल ने लौटाई साइनिंग फीस लौटाई

अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परेश ने इस प्रोजेक्ट से हटने के बाद मेकर्स को ₹11 लाख की साइनिंग फीस, साथ ही 15 प्रतिशत सालाना ब्याज और कुछ अतिरिक्त मुआवजा भी लौटा दिया है. सूत्र का दावा है कि परेश रावल की कुल फीस ₹15 करोड़ तय की गई थी. टर्म शीट में यह शर्त थी कि परेश रावल को बाकी बची रकम – ₹14.89 करोड़ – फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद ही मिलेगी. दिग्गज एक्टर को इस शर्त पर कुछ आपत्तियां थीं. इसके अलावा फिल्म की मुख्य शूटिंग अगले साल किसी समय शुरू होनी थी. इसका मतलब है कि 'हेरा फेरी 3' के 2026 के आखिर या 2027 से पहले रिलीज होने की संभावना कम थी. देखा जाए तो परेश को अपनी बाकी एक्टिंग फीस पाने के लिए लगभग दो साल तक इंतजार करना पड़ता.

इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 'हेरा फेरी 3' का अनाउंसमेंट टीजर 'भूत बंगला' के सेट पर शूट किया गया था. हालांकि अभी तक फिल्म से परेश रावल के बाहर होने के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.