menu-icon
India Daily

पहले सिर कुचला, फिर खून पिया और फिर खाया मांस, आरोपी ने 16 साल के मासूम को ऐसे उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के समाना गांव में गुरुवार दोपहर 16 साल के भारत विश्वकर्मा की हत्या कर दी गई. आरोपी गुड्डा पटेल ने हथौड़े से पीट-पीटकर पहले उसे मारा, फिर खून पिया और उसका मांस भी खाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
पहले सिर कुचला, फिर खून पिया और फिर खाया मांस, आरोपी ने 16 साल के मासूम को ऐसे उतारा मौत के घाट
Courtesy: grok

दमोह जिले के समाना गांव में भाई दूज के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. 16 साल के किशोर भारत विश्वकर्मा अपनी बहन से मिलने जा रहे थे कि रास्ते में गुड्डा पटेल ने उन पर हमला कर दिया. आरोपी ने लोहे की रॉड और हथौड़े से बार-बार सिर पर वार किए.

हमले के बाद आरोपी ने बच्चे के सिर से खून पिया और मांस खाने की कोशिश की. ग्रामीणों ने यह सब मोबाइल में रिकॉर्ड किया. आरोपी भागने लगा तो गांव वालों ने उसे घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है.

हमला कैसे हुआ

गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे भारत विश्वकर्मा बहन के घर जा रहे थे. गुड्डा पटेल ने पीछे से हमला किया. पहले लोहे की रॉड से सिर पर मारा, फिर हथौड़े से कई बार वार किए. बच्चा जमीन पर गिर पड़ा. चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी ने सिर से खून चाटा और शरीर से मांस निकालने की कोशिश की. पूरा घटनाक्रम मोबाइल में कैद हो गया.

ग्रामीणों ने पकड़ा आरोपी

हमले के बाद गुड्डा पटेल खेतों की ओर भागा. गांव वालों ने पीछा किया और उसे घेर लिया. पुलिस पहुंचने तक आरोपी ने आसपास के लोगों पर भी हमला करने की कोशिश की. पुलिस ने उसे काबू कर लिया. सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि बच्चे को दमोह जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

कोई पुरानी दुश्मनी नहीं

पुलिस के अनुसार आरोपी और मृतक के बीच कोई पुरानी रंजिश नहीं थी. परिवार वालों ने बताया कि बच्चा सिर्फ बहन से भाई दूज मनाने जा रहा था। हमला बिना किसी उकसावे के हुआ. गुड्डा पटेल पहले भी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस अब आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच करवा रही है.

गांव में दहशत का माहौल

समाना गांव में इस घटना से डर और गुस्सा फैल गया है. ग्रामीणों ने इसे अब तक की सबसे भयानक वारदात बताया है. वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने से लोग और ज्यादा सदमे में हैं. पुलिस गवाहों के बयान दर्ज कर रही है और वीडियो फुटेज की जांच कर रही है. मामले की गहराई से जांच जारी है.