menu-icon
India Daily

मध्य प्रदेश में 62 साल की महिला की नाक-जीभ काटकर हत्या, पुलिस जांच जारी

एक 62 साल की महिला की जीभ और नाक काटकर हत्या कर दी गई है. महिला के साथ उस दौरान क्या हुआ, इसका पता पुलिस लगा रही है.

Shilpa Shrivastava
मध्य प्रदेश में 62 साल की महिला की नाक-जीभ काटकर हत्या, पुलिस जांच जारी
Courtesy: Pinterest

मध्य प्रदेश में एक 62 साल की महिला की मौत हो गई है. खबरों के अनुसार, इस महिला पर गेहूं के खेत में अनजान हमलावरों ने हमला कर दिया. इन हमलावरों ने उसकी जीभ और नाक काट दी. फिर उसे खेत में ही छोड़ दिया. इसक बाद उसे पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बता दें कि यह घटना बुधवार सुबह हुई, जब महिला का छोटा बेटा उसे ढूंढने गया और वो उसे झोपड़ी में नहीं मिली. उसके बेटे को लगा कि वो किसी काम से गई होगी. फिर वो उसे सिंचाई के पास खेत में देखने गया. वहां, पर उसकी मां उसे खून में लथपथ बेहोश पड़ी मिली. 

बेटे ने पुलिस को दी सूचना:

फिर बिना समय गंवाए उसके बेटे ने लोकल पुलिस स्टेशन को जानकारी दी. जैसे ही पुलिस को घटना के बारे में पता चला वो मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत ही पास के अस्पताल भेज दिया. यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया है. इसके बाद महिला के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमार्टम से पता चला कि उसके साथ काफी बेहरमी हुई है. 

पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के दौरान पुलिस ने क्राइम सीन को इन्वेस्टिगेट किया और वहां उन्हें एक खाट मिली. इससे उन्हें हत्या से पहले संभावित सेक्सुअल असॉल्ट का शक हुआ. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 

पुलिस घरवालों से भी करेगी पूछताछ:

बता दें की पीड़ित के दो बेटे हैं, एक बहू और पोता है. दो साल पहले उसके पति की मौत हो गई, जिसके बाद वो उनके साथ रहने लगी थी. जिस दिन उसकी हत्या हुआ, उस दिन उसका बड़ा बेटा मंगलवार को देर से घर आया था. वो खेत की सिंचाई कर घर पर सो च रहा था. उसकी भाभी भी इस दौरान घर पर नहीं थी. वह अपने पड़ोसियों के साथ प्रवासी मजदूर के तौर पर राजस्थान गई थी. पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए पीड़ित के पोते को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि महिला के साथ आखिर हुआ क्या था.