menu-icon
India Daily

एग्जाम से पहले हाथ में फट गई फोन बैटरी, एक का गया अंगूठा तो दूसरे की चार उंगलियां; भूलकर भी न करें ये गलती

फोन की बैटरी कितनी खतरनाक साबित हो सकती हैं, ये हम आपको यहां बता रहे हैं. बैटरी ब्लास्ट होने का एक मामला सामने आया है, जिसमें दो बच्चों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है.

Shilpa Shrivastava
एग्जाम से पहले हाथ में फट गई फोन बैटरी, एक का गया अंगूठा तो दूसरे की चार उंगलियां; भूलकर भी न करें ये गलती
Courtesy: Grok AI

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में एक ऐसी  घटना हुई है, जो आपको दंग कर देगी. बच्चों के एग्जाम चल रहे हैं और इस समय बच्चों काफी सजग रहते हैं. पढ़ाई, खेल, तबियत… सभी चीज का ख्याल रखा जाता है. इससे बच्चों का रूटीन भी बना रहता है और एग्जाम भी भी तैयारी होती रहती है. रीवा के दो सगे भाई अपने एग्जाम की तैयारी कर रहे थे और इस दौरान मोबाइल बैटरी से खेलना उन्हें काफी भारी पड़ गया. 

इस हादसे में एक स्टूडेंट ने हाथ का अंगूठा गंवा दिया. वहीं, दूसरे ने चार उंगलियां बुरी तरह जख्मी हो गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बच्चा 10 साल का है. दूसरा उसका छोटा भाई अनुज कुमार है. जब दोनों भाई घर में अकेले थे, जब उन्होंने पुराने मोबाइल की बैटरी से खेल रहे थे. ऐसे में किसी को नहीं पता है कि बैटरी में ब्लास्ट क्यों हुआ. 

पुराने फोन की बैटरी कर सकता है भारी नुकसान: 

पुरानी बैटरी को फेंकना जरूरी:

अगर आपकी आदत है कि आप पुरानी बैटरी को घर में रखते हैं, तो आपकी यह छोटी-सी आदत खतरनाक साबित हो सकती है. अगर आप इन्हें फेंकना नहीं चाहते हैं तो मार्केट में कई ऐसे स्टार्टअप हैं, जो पुराने फोन को खरीदते हैं. आप इन्हें भी फोन सेल कर सकते हैं.