menu-icon
India Daily

विदाई में मांगे गए 2 लाख! गिरिबाला सिंह पर लगे गंभीर आरोप; ट्विशा केस में CBI FIR ने खोले कई राज

ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को आरोपी बनाया है. FIR में आरोप है कि विदाई के समय 2 लाख रुपये की दहेज मांग की गई थी. चलिए जानते हैं क्या है इस मामले का अपडेट.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
विदाई में मांगे गए 2 लाख! गिरिबाला सिंह पर लगे गंभीर आरोप; ट्विशा केस में CBI FIR ने खोले कई राज
Courtesy: @KentoNanamin8 x account

भोपाल: ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह ने दिसंबर में जब उनके बेटे समर्थ सिंह की शादी ट्विशा से हुई थी, तब 'विदाई' के समय 2 लाख रुपये की मांग की थी. केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI द्वारा दर्ज की गई FIR में पूर्व जज के खिलाफ लगाए गए आरोपों में यह भी शामिल है.

भोपाल पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के बाद CBI ने ट्विशा शर्मा की रहस्यमयी मौत के मामले में FIR दर्ज कर ली है. एजेंसी ने दहेज से जुड़ी मौत का मामला दर्ज किया है और उसकी टीम भोपाल पहुंचकर जांच शुरू कर चुकी है.

क्या लिया गया एक्शन?

इस मामले में CBI की FIR का विवरण मिला है. एजेंसी ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85 और 3(5) के साथ-साथ दहेज निषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है.

शिकायत में क्या बताया गया?

25 मई 2026 को दर्ज की गई FIR के अनुसार ट्विशा शर्मा की शादी 9 दिसंबर 2025 को समर्थ सिंह से हुई थी. ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे परेशान करने का आरोप है. शिकायत में कहा गया है कि ट्विशा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. इस मामले में पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है.

विदाई के समय क्या की गई थी मांग?

FIR के अनुसार गिरिबाला सिंह ने विदाई के समय ट्विशा के परिवार से 2 लाख रुपये की मांग की थी, जिसे पीड़िता के परिवार ने उनकी जिद पर दे दिया था. CBI अब इस मामले में दहेज से जुड़ी मौत, उत्पीड़न, साजिश और अन्य संभावित अपराधों की जांच कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

33 वर्षीय ट्विशा मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई मिली थीं. उसके परिवार ने उसके पति समर्थ सिंह जो एक वकील हैं और सास गिरिबाला सिंह जो पूर्व जिला जज हैं, उनपर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. 

सिंह परिवार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि ट्विशा नशे की लत से जूझ रही थी. ट्विशा शर्मा के पति जो उनकी मौत के बाद से ही फरार थे, आखिरकार पिछले हफ्ते 10 दिनों तक कानून से बचते रहने के बाद गिरफ्तार कर लिए गए.