menu-icon
India Daily

बेहोश कर मां-बेटी का किया अपहरण; गला घोंटकर बच्ची की हत्या; फिर महिला का किया गैंगरेप

Haryana Crime News: हरियाणा के जींद जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां 35 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उसकी 5 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी.

princy
Edited By: Princy Sharma
बेहोश कर मां-बेटी का किया अपहरण; गला घोंटकर बच्ची की हत्या; फिर महिला का किया गैंगरेप
Courtesy: Pinterest

Haryana News: हरियाणा के जींद जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां 35 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उसकी 5 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. चौंकाने वाली बात यह है कि बच्ची के शव को बिना पोस्टमार्टम के ही दफना दिया गया.

सूचना मिलने पर अधिकारियों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का परिवार झुग्गी-झोपड़ी में रहता है और कूड़ा बीनकर गुजारा करता है. घटना की रात उसका पति एक स्थानीय निवासी के साथ विवाद के बाद झुग्गी से चला गया.

मां-बेटी का किया अपहरण 

बाद में, आरोपी और उसके तीन साथी झोपड़ी में घुसे और महिला को बेहोश कर दिया और उसकी छोटी बेटी के साथ उसका अपहरण कर लिया. आरोपी दोनों को कूड़े के ढेर में ले गए, जहां लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया.

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

इसके बाद आरोपी ने घटनास्थल पर बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया. अगली सुबह एक स्थानीय व्यक्ति ने महिला को खोजा और महिला को वापस उसकी झोपड़ी में ले आया. इस बीच, बच्ची के शव को दफना दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है और कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.