दिल्ली जल बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. बोर्ड के मुताबिक 9 मार्च को दिल्ली के 12 से अधिक इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इन इलाकों में पीतमपुरा, शालीमार बाग, A3 ग्रीन अपार्टमेंट, BG1/SFS पश्चिम विहार, केशवपुरम, लॉरेंस रोड, त्रिनगर, रामपुरा, अशोक विबाह, डी ब्लॉक करमपुरा, और 444 (लाल क्वार्टर)/208 मादीपुर शामिल हैं.
दिल्ली जल बोर्ड ने ट्वीट कर कहा, यूजीआर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के वार्षिक फ्लशिंग कार्यक्रम के कारण 9 मार्च 2026 को दिल्ली के कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी. निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे पर्याप्त मात्रा में पानी पहले से ही जमा कर लें। असुविधा के लिए हमें खेद है और आपके सहयोग के लिए धन्यवाद.
!!Water Alert!!
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) March 7, 2026
Due to the annual flushing programme of UGR and Booster Pumping Stations, water supply will be affected on 09 March, 2026 in several areas of Delhi.
Residents are advised to store adequate water in advance.
We regret the inconvenience caused and thank you for… pic.twitter.com/kDHmFDOhnH
बोर्ड ने कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये हैं जिन पर कॉल कर जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर भी मंगाए जा सकते हैं.
जरूरत पड़ने पर आप सेंट्रल कंट्रोल रूम से 1916, 23527679, 23538495 पर संपर्क कर सकते हैं.
वहीं अशोक विहार के निवासी टैंकर के लिए 27304656, 24306089
पश्चिम विहार: 25274679, 25275259, 25275260
पंजाबी बाग के निवासी 25223658 पर संपर्क कर सकते हैं.