मिडिल ईस्ट जंग में अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एंट्री हो चुकी है. अमेरिका को पीछे धकेलने के लिए तीन महाशक्ति एक साथ आने वाले हैं. कहा जा रहा है कि ईरान, रूस और चीन मिलकर अमेरिका को टक्कर देंगे. जंग के इस माहौल के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अब मॉस्को पहुंच चुके हैं. रिपोर्ट यह भी है कि इसके बाद वह जल्द ही बीजिंग जाने वाले हैं.
अमेरिका द्वारा ईरान पर लगातार लगाई जा रही पाबंदियां फेल होती नजर आ रही है. कैस्पियन सागर के माध्यम से ईरान का व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है. वहीं ईरान अपने सभी साथियों को एकजुट करने में जुटा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगातार दी जा रही धमकियों का कोई असर ईरान पर होता नजर नहीं आ रहा है. इसके बजाय ईरान इस जंग को खत्म करने के लिए अमेरिका के सामने कई शर्ते रख रहा है. आने वाले समय में मिडिल ईस्ट में चल रहे इस तनाव का क्या असर पड़ने वाला है, इस बात को समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.