menu-icon
India Daily

होली के दिन हुए उत्तम नगर हत्याकांड में प्रशासन का एक्शन, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर; फरार आरोपी की तलाश जारी

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन शुरु हुआ छोटा विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया. जिसमें तरुण की मौत हो गई.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
होली के दिन हुए उत्तम नगर हत्याकांड में प्रशासन का एक्शन, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर; फरार आरोपी की तलाश जारी
Courtesy: X (@ANI)

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली का त्योहार खूनी खेल में बदल गया था. यहां एक 26 साल के लड़के तरुण की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. हालांकि अब इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है. हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में है.

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रात करीब 11:09 बजे पुलिस को झगड़े की सूचना मिली. इस मामले में छत से एक लड़की पानी का गुब्बार पड़ोस में रह रही महिला पर फेंक दी या गिर गया था. इस बात पर दो परिवारों के बीच बहस शुरु हुई और देखते ही देखते मारपीट शुरु हो गया. 

कौन है तरुण?

पुलिस ने बताया कि यह तनाव धीरे-धीरे बढ़ गया और लोहे की रॉड, ईंट-पत्थर और बैट से हमले शुरु हो गए. इस घटना में कई लोग घायल हो गए. इसी  दौरान तरुण को गंभीर चोटें आईं और अगले दिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई. तरुण की बात करें तो डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स कर रहा था. वह परिवार का सहारा बनना चाहता था. रिश्तेदारों का कहना है कि वह दोस्तों के साथ होली मनाने गया था, फोन पर घरवालों के पीटे जाने की खबर सुनकर वह मदद के लिए पहुंचा. लेकिन भीड़ ने उसे घेर लिया और क्रूरता से पीटा. पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक नाबालिग भी शामिल है. 

पुलिस-प्रशासन ने क्या कहा?

प्रशासन ने इस मामले पर सख्त कदम उठाया है. दिल्ली नगर निगम ने मुख्य आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी प्रॉपर्टी के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया गया. प्रशासन द्वारा बताया गया कि सिर्फ अवैध निर्माण गिराया गया, पूरा घर पर कार्रवाई नहीं की गई है. यह मामला देखते ही देखते तूल पकड़ चूका है. इलाके में काफी विरोध प्रदर्शन हुए. कुछ लोगों ने वाहनों में आग लगाई, जिसके कारण सड़कें जाम रहीं. हिंदू संगठनों ने इंसाफ की मांग की.

पुलिस ने भारी संख्या में बल तैनात किया, स्थिति अब नियंत्रण में है. पुलिस ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व घटना को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसी कोशिशों पर सख्त कार्रवाई होगी. लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की गई है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर इस घटना के बारे में लिखते हुए इसे दर्दनाक और निंदनीय बताया है.