दिल्ली-एनसीआर में अभी कुछ समय पहले ही अचानक मौसच ने करवट ले ली. कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरें. तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से तुरंत राहत दी. अब IMD ने एक बार फिर आने वाले दो घंटों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है.
1 और 2 मई के लिए IMD ने राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है. 3, 4 और 5 मई को बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है. IMD ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसमें अगले कुछ घंटों में मौसम की गतिविधियों के और तेज होने की चेतावनी दी गई है.
IMD ने दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, प्रीत विहार और नोएडा के आस-पास के हिस्सों जैसे कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और 30-40 kmph की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और आंधी आने का अनुमान लगाया है.
अगले दो घंटों में सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, लाल किला, राजीव चौक, ITO, इंडिया गेट, अक्षरधाम, नेहरू स्टेडियम, लाजपत नगर, कालकाजी, तुगलकाबाद और IGNOU सहित कुछ इलाकों में आंधी और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है.
नोएडा में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. UP के इस आर्थिक शहर में अगले तीन दिनों तक मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान है.
गुरुग्राम के लिए बारिश का कोई अनुमान नहीं लगाया गया है. गुरुग्राम में 3 मई तक मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान है. IMD के अनुमान के अनुसार, गाजियाबाद में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. उत्तर प्रदेश के लिए, मौसम विभाग ने 30 अप्रैल, गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, तेज हवाओं और बारिश का अनुमान लगाया है.
IMD ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर में तेज हवाओं का अनुमान लगाया है. आगरा, फिरोजोबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झाँसी में भी तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है.