जबलपुर के बरगी बांध में गुरुवार शाम को यात्रियों से भरा क्रूज डूब गया, पर्यटन विभाग द्वारा संचालित इस क्रूज में 40 लोग सवार थे. अब तक 5 लोगों के शव बरामद कर लिये गए हैं.
यह घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है. जब क्रूज पर्यटकों को लेकर लहरों के बीच जा रहा था तभी अचानक तेज आंधी चली और क्रूज का संतुलन बिगड़ गया जिसके बाद क्रूज बरगी बांध की लहरों में समाता चला गया. क्रूज के कैप्टन महेश पटेल भी लापता बताए जा रहे हैं.
जबलपुर- BIG BREAKING
— Abhishek Dwivedi /अभिषेक द्विवेदी 🇮🇳 (@Dubeyjilive) April 30, 2026
बरगी डैम में बड़ी क्रूज पलटी,नर्मदा नदी में डूबा क्रूज,30 से 40 लोग क्रूज में थे सवार
स्थानीय लोगों और SDRF टीम ने 15 लोगों को डूबने से बचाया,3 महिला सहित 4 का निकाला गया शव,बरगी थाना पुलिस मौके पर#Madhyapradesh #Jabalpur pic.twitter.com/5nBPkS8PKJ
हादसे की सूचना मिलते ही लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. दिल्ली से लौटते ही उन्हें इस हादसे की सूचना मिली जिसके बाद वह एयरपोर्ट से तुरंत बरगी के लिए रवाना हो गए.
हादसे की सूचना मिलते की राहत व बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों को बचाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं. अब तक इस हादसे में 5 पर्यटकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक, अब तक 15 लोगों को बचा लिया गया है और 15 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.
हादसे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बरगी बांध में क्रूज डूबने की घटना बेहद पीड़ादायक है. हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे. उन्होंने प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने और लापता लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने की अपील अपील की.