menu-icon
India Daily

'हिट, काला हिट…', CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को देख लगे नारे, देखें वीडियो

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच गए हैं. जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन से पहले वो दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे. यहां उनके आने पर बैकग्राउंड में हिट और काला हिट के नारे लग रहे थे.

Shilpa Shrivastava
'हिट, काला हिट…', CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को देख लगे नारे, देखें वीडियो
Courtesy: X

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच गए हैं. जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन से पहले वो दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे. यहां उनके आने पर बैकग्राउंड में हिट और काला हिट के नारे लग रहे थे. एयरपोर्ट पर दीपके के पहुंचने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज पर कमेंट्स किए जा रहे हैं जिन पर तुरंत लोगों का ध्यान गया है. 

कुछ वीडियो में दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा जा रहा है, जहां समर्थकों, मीडियाकर्मियों और सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे. कई समर्थक अपने फोन पर इस पल को रिकॉर्ड करते दिखे, वहीं पत्रकार उनके आने की तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश कर रहे थे.

एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर:

अभिजीत दीपके एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पर पहुंचे हैं. बता दें कि अभिजीत ने इस प्रदर्शन के जरिए NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद और परीक्षा सिस्टम में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया है. बता दें कि पिछले कुछ समय चल रहे ऑनलाइन कैंपेन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का यह पहला बड़ा आंदोलन है. बता दें कि दीपके ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की है. 

दीपके ने की थी अपील:

अभिजीत दीपके ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि वो अपने साथ किताबे और राष्ट्रीय ध्वज लाएं. साथ ही यह भी अपील की थी कि विरोध प्रदर्शन के दौरान अनुशासन बनाए रखा जाए और शांतिपूर्ण व्यवहार किया जाए. बता दें कि CJP का विरोध प्रदर्शन NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर केंद्रित था. समर्थकों ने धमेंद्र प्रधान से उनका इस्तीफा मांगा है.