menu-icon
India Daily

LIVE CJP Protest in Delhi LIVE Updates: अभिजीत दीपके के नेतृत्व में प्रदर्शन, 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें' के लगे नारे

CJP Protest in Delhi LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रर्दशन कर रही है. यह प्रदर्शन परीक्षाओं को लेकर चली आ रही गड़बड़ियों के चलते किया जा रहा है. प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
CJP Protest in Delhi LIVE Updates: अभिजीत दीपके के नेतृत्व में प्रदर्शन, 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें' के लगे नारे
Courtesy: AI

CJP Protest in Delhi LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रर्दशन कर रही है. यह प्रदर्शन परीक्षाओं को लेकर चली आ रही गड़बड़ियों के चलते किया जा रहा है. प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. जेन Z के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं. बता दें कि मंत्री और शिक्षा विभाग को NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले और CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में कथित अनियमितताओं को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

 


 

11:58:02 AM

देश का युवा अब डरेगा नहीं लड़ेगा- CJP

CJP का कहना है कि देश का युवा अब डरेगा नहीं लड़ेगा. कॉकरोच डरते भी नहीं, कभी मारते भी नहीं...

11:56:55 AM

जंतर-मंतर पहुंचे अभिजीत दीपके

11:26:01 AM

भारी तादाद में पुलिसकर्मी तैनात

11:24:04 AM

सागरिका घोष ने दिया CJP को सपोर्ट

11:19:15 AM

CJP ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

11:18:25 AM

जंतर-मंतर पर ‘हजारों प्रदर्शनकारी’ पहुंच रहे हैं- CJP

11:17:20 AM

सोनम वांगचुक भी हो सकते हैं शामिल

लद्दाख के  एक्टिविस्ट ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. उन्हें सितंबर में क्षेत्र के लिए स्वायत्तता की मांग को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किया गया था.

11:16:32 AM

दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके

11:15:34 AM

अभिजीत दीपके ने की अपील:

CJP पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भारत आते ही एक X पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि आप सभी से जंतर-मंतर पर मिलने का इंतज़ार रहेगा. अपने साथ एक किताब और हमारा तिरंगा लाना न भूलें. पुलिसकर्मियों के प्रति सहानुभूति और आभार जताने के लिए उन्हें फूल दें. हमें इस आंदोलन को प्यार और शांति के साथ आगे बढ़ाना है.

11:15:26 AM

प्रदर्शन से पहले CJP का संदेश:

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रंका और वरुण दास ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनके साथी कॉकरोचों को वो दिन आ गया है. आज सुबह हम जंतर-मंतर पर मिलेंगे. इस देश की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करेंगे. कोई भी हमारी आवाज को अनसुना नहीं करेगा. वह अपने लोकतंत्र और देश को वापस हासिल करेंगे.

11:15:16 AM

CJP क्यों कर रही है विरोध?

पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर आरोप लगाया है. इनका आरोप है कि शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है. इससे एक करोड़ से ज्यादा छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है. अभिजीत ने NEET पेपर लीक, CBSE परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों और OSM सिस्टम की समस्याओं पर भी सवाल उठाए हैं. वहीं, शिक्षा विभाग से जवाब भी मांगा है.