menu-icon
India Daily

थप्पड़ क्यों मारा...गली में घेरकर 16 साल के मासूम को चाकुओं से गोदा; दिल्ली में हत्या से फैली सनसनी

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में एक मामूली विवाद के बाद अयान नाम के 16 साल के लड़के की चाकूओं से गोदकर हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
थप्पड़ क्यों मारा...गली में घेरकर 16 साल के मासूम को चाकुओं से गोदा; दिल्ली में हत्या से फैली सनसनी
Courtesy: social media

नई दिल्ली: दिल्ली के उस्मानपुर एक 16 साल के लड़के की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह खौफनाक वारदात गौतम विहार की गली नंबर 4 की बताई जा रही है. जहां मामूली विवाद के बाद हत्या को अंजाम दिया गया है. वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

आरोपी ने पहले अयान को मारा था थप्पड़

परिवार द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक अयान गौतम विहार में अपने माता-पिता के साथ रहता था. उन्होंने बताया कि किसी बात पर हुई बहस के दौरान इलाके के ही युवक ने अयान को थप्पड़ मार दिया था. इस घटना से नाराज अयान बाद में उस युवक से यह पूछने गया था कि आखिस उसने उसे थप्पड़ क्यों मारा. परिवार का दावा है कि जब वह पास वाली गली में पहुंचा तो आरोपी और उसके कुछ दोस्त पहले से ही वहां उसका इंतजार कर रहे थे.

कई बार चाकुओं से किए वार

घटना के वक्त मौजूद लोगों की मानें तो हमलावरों ने अचानक अयान को घेर लिया और चाकू से उस पर कई बार वार कर दिए. इस घटना से उसे गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर ही गिर पड़ा. इस चौंकाने वाले हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े. परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग उसे तुरंत पास के एक अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे वहां पहुंचते ही अयान को मृत घोषित कर दिया.

हत्या के बाद जमा हो गई भीड़

जैसे ही हत्या की खबर फैली इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई. इलाके में तनाव बढ़ गया, जिसके चलते पुलिस ने किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं. पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

पुलिस ने कर ली है आरोपियों की पहचान

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. इस घटना से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और भारी गुस्से में हैं. इलाके के कई लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर होने वाले हिंसक अपराध अब एक गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. अयान के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.