menu-icon
India Daily

Terror alert in Delhi: BJP हेडक्वार्टर समेत तमाम सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई गई, दीन दयाल मार्ग पर विशेष चौकसी

राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले की धमकी के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है. BJP हेडक्वार्टर और उसके आसपास सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दीन दयाल मार्ग पर विशेष चौकसी के निर्देश, दिल्ली पुलिस और तमाम केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां ​​सतर्क हैं.

Dhiraj Kumar Dhillon
Terror alert in Delhi: BJP हेडक्वार्टर समेत तमाम सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई गई, दीन दयाल मार्ग पर विशेष चौकसी
Courtesy: Social Media

दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट मिलने के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है. खासकर बीजेपी मुख्यालय और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर चौकसी विशेष रूप से कड़ी कर दी गई है. इसके साथ ही आसपास की सरकारी इमारतों पर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की सख्त निगरानी है. सुरक्षा एजेंसियां किसी भी स्थिति से निपटने के ल‌िए पूरी तरह मुस्तैद हैं.

आतम्घाती हमले के मिले हैं इनपुट

इंडेलीजेंस एजेंसियों को दिल्ली में दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर आत्मघाती हमले की साजिश के इनपुट मिले ह‌ैं. एजेंसियों के मुताबिक आतंकी दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित बीजेपी मुख्यालय और अन्य कार्यालयों को निशाना बना सकते हैं. इनपुट के मुताबिक कार बम, गोलीबारी या फिर आईईडी विस्फोट से किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है. एजेंसियों को इनपुट मिलने के साथ ही हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं.

संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाई गई

दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर चौकसी बढ़ाई गई है. सुरक्षा एजेंसियां हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रख रही हैं. सं‌दिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इसके साथ दिल्ली के तमाम संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की भी कड़ी मॉनिटरिंग की जा रही है. आम लोगों से भी सतर्क रहने और किसी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है.