menu-icon
India Daily

हाथ में कॉफी का गिलास पीछे पंखा झलता शख्स! CJP प्रवक्ता सौरव दास का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

जंतर-मंतर पर CJP के नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी प्रवक्ता सौरव दास का एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में समर्थक द्वारा उन्हें हवा झले जाने पर सोशल मीडिया पर 'वीआईपी ट्रीटमेंट' को लेकर बहस छिड़ गई है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
हाथ में कॉफी का गिलास पीछे पंखा झलता शख्स! CJP प्रवक्ता सौरव दास का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Courtesy: @Mrsinha

नई दिल्ली: नीट परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे धरने के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सियासी पारे को गरमा दिया है. नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' यानी CJI के संस्थापक अभिजीत दिपके की अगुवाई में NEET 2026 पेपर लीक मामले के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इस प्रदर्शन में छात्र और नेता मिलकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पूरी जवाबदेही की मांग कर रहे हैं.

प्रवक्ता सौरव दास का वीडियो वायरल

इसी आंदोलन के बीच CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने बहस छेड़ दी है. वीडियो में सौरव दास अपने समर्थकों के बीच बैठे हुए हाथ में कॉफी का कप थामे नजर आ रहे हैं जबकि उनके ठीक पीछे खड़ा एक शख्स पोस्टर से उन्हें हवा करता दिखाई दे रहा है.

लोगों ने साधा निशाना

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया लोगों ने प्रवक्ता साहब को निशाने पर ले लिया. यूजर्स का कहना है कि आम छात्रों और परिवारों के हक की लड़ाई लड़ने का दावा करने वाले नेता खुद आंदोलन में 'वीआईपी ट्रीटमेंट' का लुत्फ उठा रहे हैं. एक्स पर कई लोगों ने तंज कसते हुए लिखा कि जो लोग बड़े-बड़े बदलावों की बातें करते हैं उन्हें जमीन पर उतरकर बाकी प्रदर्शनकारियों जैसी मुश्किलें भी झेलनी चाहिए.

भाजयुमो नेता ने शेयर किया वीडियो

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर बग्गा ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए सौरव दास पर जमकर निशाना साधा और इसे आंदोलन के मैदान पर 'शाही ठाठ-बाठ' करार दिया. हालांकि इस वीडियो की सच्चाई की अभी तक पूरी तरह से स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है और खुद सौरव दास ने भी इस विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान या सफाई नहीं दी है.

प्रदर्शन में पहुंचे सोनम वांगचुक

इसी बीच मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी छात्रों का हौसला बढ़ाने विरोध स्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि वैसे तो वह विरोध प्रदर्शनों के हक में ज्यादा नहीं रहते लेकिन जब बात न्याय की हो तो कभी-कभी सड़कों पर उतरना जरूरी हो जाता है. उन्होंने देश के एजुकेशन सिस्टम में बड़े सुधारों की वकालत करते हुए छात्रों की चिंताओं को जल्द दूर करने की मांग की है.