menu-icon
India Daily

बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 पुलिसकर्मी इधर से उधर, 3 थानों में नई पोस्टिंग

इस तबादले में खासतौर पर पचपेड़ी, कोनी और तोरवा थानों में कई बदलाव किए गए हैं. प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है. एसएसपी रजनेश सिंह के आदेश में साफ कहा गया है कि सभी को बिना देरी किए नई पदस्थापना स्थल पर रिपोर्ट करना होगा.

antima
Edited By: Antima Pal
बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 पुलिसकर्मी इधर से उधर, 3 थानों में नई पोस्टिंग
Courtesy: Pinterest

बिलासपुर: बिलासपुर जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल किया है. जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने शुक्रवार को 16 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. संबंधित कर्मचारियों को नई जगह पर जल्द से जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं.

बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

इस तबादले में खासतौर पर पचपेड़ी, कोनी और तोरवा थानों में कई बदलाव किए गए हैं. प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है. एसएसपी रजनेश सिंह के आदेश में साफ कहा गया है कि सभी को बिना देरी किए नई पदस्थापना स्थल पर रिपोर्ट करना होगा.

16 पुलिसकर्मी इधर से उधर

आदेश के अनुसार एएसआई प्रतीम सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोनी भेजा गया है. प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे का तबादला थाना सिविल लाइन से थाना कोनी किया गया है. आरक्षक बसंत कुमार भारद्वाज को थाना पचपेड़ी से पुलिस लाइन भेजा गया है. आरक्षक विद्या सागर खटकर का तबादला पचपेड़ी से थाना कोटा और आरक्षक कृष्ण कुमार महिलांगे का पचपेड़ी से थाना तोरवा किया गया है.

इसी क्रम में आरक्षक सतीश कुमार को थाना पचपेड़ी से थाना तारबाहर, आरक्षक ज्वाला सिंह सोनी को थाना कोटा से पचपेड़ी तथा आरक्षक मनमोहन कौशले को कोटा से थाना तोरवा भेजा गया है. आरक्षक महेन्द्र कुमार रजवाड़े का तबादला थाना तोरवा से कोटा किया गया है. आरक्षक नीरज कुमार पोर्ते को रक्षित केंद्र से पचपेड़ी और आरक्षक तोमर सिंह को थाना तारबाहर से पचपेड़ी भेजा गया है.

आरक्षक मुकेश कुमार राय का तबादला तोरवा से पचपेड़ी किया गया है. आरक्षक मनोज कुमार सिंह और आरक्षक मुकेश सिंह को रक्षित केंद्र से थाना कोनी पदस्थ किया गया है. महिला आरक्षक माधुरी सिंह श्याम को चौकी जुनापारा से महिला थाना भेजा गया है. वहीं महिला आरक्षक सीता साहू का तबादला महिला थाना से चौकी जुनापारा किया गया है.

पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे तुरंत नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करें. यह आदेश आगामी निर्देश तक लागू रहेगा. जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है.

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन तबादलों से थानों में नई ऊर्जा आएगी और कामकाज बेहतर तरीके से चल सकेगा. सभी संबंधित पुलिसकर्मी अब अपनी नई ड्यूटी पर पहुंचने की तैयारी में हैं.