menu-icon
India Daily

पटना में आधी रात में हाई वोल्टेज ड्रामें के बाद पप्पू यादव गिरफ्तार, जानें क्या है 31 साल पुराने मामला

बिहार की राजधानी पटना में हाई वोल्टेज ड्रामा तब शुरु हुआ जब राज्य पुलिस ने MP पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार करने पहुंची.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
पटना में आधी रात में हाई वोल्टेज ड्रामें के बाद पप्पू यादव गिरफ्तार, जानें क्या है 31 साल पुराने मामला
Courtesy: X (@kamalrajsingh_)

पटना: बिहार में आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा तब शुरू हुआ जब राज्य पुलिस ने MP पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार कर लिया. अदालत द्वारा यह एक्शन तब लिया गया जब पप्पू यादव सुनवाई को दौरान हर बार गैर-हाजिर रखते थे, तभी अदालत ने उनके खिलाफ सख्त आदेश दिया. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

यह मामला 31 साल पुराना है और गर्दनीबाग पुलिस स्टेशन में दर्ज एक विवाद से जुड़ा है. शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल का आरोप है  कि उनका घर पहले धोखे से किराए पर लिया गया और उसके बाद उसे बिना परमीशन के सांसद के ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल किया जाने लगा. उन्होंने दावा किया कि एग्रीमेंट के समय उन्हें यह बात नहीं बताई गई थी. 

पप्पू यादव क्यों हुए गिरफ्तार?

इस मामले में अदालत द्वारा पहले भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. बाद में कोर्ट ने निर्देश दिया कि आरोपियों के घरों पर नोटिस चिपकाए जाएं. इसके बाद भी पप्पू यादव कोर्ट में सुनवाई के दौरान गैर हाजिर रहें. कोर्ट ने अब पप्पू यादव और अन्य आरोपियों की प्रॉपर्टी अटैच करने का फाइनल आदेश दिया है. इस घटना को 1995 के लंबे समय से चले आ रहे मामले में एक महत्वपूर्ण कानूनी मोड़ के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि गिरफ्तारी से पहले, MP पप्पू यादव ने X पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक रूप से प्रेरित है और NEET छात्रों के लिए उनके समर्थन से जुड़ी है.

बिहार पुलिस के खिलाफ पप्पू यादव के आरोप

पप्पू यादव ने अपने पोस्ट में दावा किया कि पुलिस ने उनके खिलाफ इसलिए कार्रवाई की क्योंकि उन्होंने एक NEET उम्मीदवार के लिए न्याय की आवाज उठाई थी. उन्होंने दावा किया कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके पटना स्थित घर पहुंची थी, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि वह न तो झुकेंगे और न ही चुप रहेंगे. यादव ने यह भी कहा कि वह गलत कामों को उजागर करते रहेंगे. बता दें कि इस समय बिहार में नीट छात्रा का मामला काफी चर्चे में है. यह मामला 6 जनवरी का है, जिसमें एक नीट छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, शुरुआत में इसे सुसाइड का मामला कहा जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म का मामला सामने आया.