menu-icon
India Daily

आज खिलेगा इन राशियों के लिए 'दिल का गुलाब', वैलेंटाइन वीक के पहला दिन क्या कहता है आपके ग्रहों का चाल?

हर इंसान की राशि अलग होती है. जो उसके बारे में बताती है. आज यानी 7 फरवरी को से वैलेंटाइन वीक शुरु हो रहा है, ऐसे में अपने लव लाइव के बारे में जानना जरुरी है. तो चलिए आज हम यहां जानते हैं कैसे रहेगा आपका आज का दिन

shanu
Edited By: Shanu Sharma
आज खिलेगा इन राशियों के लिए 'दिल का गुलाब', वैलेंटाइन वीक के पहला दिन क्या कहता है आपके ग्रहों का चाल?
Courtesy: India Daily

ज्योतिष शास्त्र में प्रेम को शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है, जो आकर्षण, सौंदर्य और रोमांस का प्रतीक है. चंद्रमा भावनाओं को नियंत्रित करता है.

आज चंद्रमा कन्या राशि में है और दोपहर 1:22 बजे के बाद तुला राशि में प्रवेश करेगा, जो शुक्र की राशि है. यह गोचर प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. आइए जानते हैं कि रोज डे पर आपका प्रेम जीवन कैसा रहेगा.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शुक्र और मंगल का संयोग रोमांटिक माहौल बनाएगा. यह दिन प्रेम संबंधों में सफलता दिलाएगा, जहां शारीरिक आकर्षण मजबूत होगा. दोपहर के बाद सुखद यात्रा की संभावना है, जो प्रेम को नई ऊर्जा देगी. 

सिंह राशि

सिंह राशि में सूर्य का प्रभाव तनाव पैदा कर सकता है, लेकिन विदेश यात्रा या सुखद सफर प्रेम को तरोताजा करेगा. असत्य से दूर रहें और चंद्रमा-शुक्र के मंत्र जपें. डायमंड ज्वेलरी गिफ्ट करके पार्टनर को खुश करें.

धनु राशि 

धनु राशि में शुक्र और गुरु प्रेम को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, हालांकि सूर्य दूरी का कारण बन सकता है. दूरियां प्यार को और गहरा बनाती हैं. गोल्डन रिंग उपहार दें और असत्य से बचें. शुक्र-बुध मंत्र जप से लाभ होगा.

वृष राशि 

वृष राशि का स्वामी शुक्र होने से प्रेम में तनाव संभव है, लेकिन यात्रा शुभ रहेगी. दोपहर के बाद चंद्रमा का प्रभाव सुखद सफर दिलाएगा. गोल्डन ज्वेलरी गिफ्ट करें और सत्य का पालन करें.

कन्या राशि 

कन्या राशि में शुक्र अनुकूल रहकर सुखद पल देगा. यात्रा का आनंद लें, लेकिन कंटकों से सावधान रहें. दोपहर के बाद जीवन में सकारात्मक मोड़ आएगा. परिवार से विवाह की बात करें और स्वर्ण आभूषण उपहार दें.

मकर राशि

मकर राशि में शुक्र और मंगल शुभ हैं, जो प्रेम में सफलता दिलाएंगे. पार्टनर से वाहन जैसा बड़ा उपहार मिल सकता है. यह दिन रिश्ते की शुरुआत के लिए उत्तम है. स्वर्ण गिफ्ट करके खुशी बढ़ाएं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को प्रेम में सफलता मिलेगी. छिपे मिलन का दौर खत्म हो सकता है और विवाह की संभावना बनेगी. दोपहर के बाद रोमांटिक यात्रा या विदेश घूमने का मौका मिलेगा. देशाटन का आनंद लें.

तुला राशि

तुला राशि का स्वामी शुक्र दोपहर के बाद चंद्रमा के साथ मिलकर काव्य सृजन देगा. प्रेम विवाह की दिशा में बढ़ेगा. सुखद यात्रा का मजा लें और डायमंड ज्वेलरी गिफ्ट करें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि में शुक्र और शनि प्रेम को सुखद बनाएंगे. पार्टनर से उपहार मिलना शुभ है. संगीत और भक्ति से रिश्ता मजबूत होगा. खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें और विवाह की ओर बढ़ें.

कर्क राशि

कर्क राशि में शुक्र और बुध भावनात्मक प्रेम देंगे. प्यार भरी डायरी या कविताएं गिफ्ट करें. विवाह की परिणति संभव है. डायमंड ज्वेलरी से रिश्ता चमकेगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए दिन उत्तम है, जहां शुक्र भाग्य खोलेगा. उपहार दिल से स्वीकारें और मीठी वाणी बोलें. खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें, विदेश यात्रा संभव.

मीन राशि

मीन राशि में गुरु और शुक्र प्रेम को सफल बनाएंगे. वाहन गिफ्ट दें और मन के प्रेम पर फोकस करें. विवाह जल्द होगा. डायमंड रिंग उपहार में दें.