नई दिल्ली: फरवरी का महीना आते ही प्यार भरे त्योहारों की शुरुआत हो जाती है. 7 फरवरी को यानी आज रोज डे मनाया जा रहा है, जो वैलेंटाइन वीक का पहला दिन होता है. इस दिन गुलाब प्यार, अपनापन और इमोशन का प्रतीक माना जाता है. कपल्स अपने पार्टनर को गुलाब देकर अपने दिल की बात कहते हैं. रोज डे के बाद प्रपोज डे, प्रोमिस डे, हग डे, किस डे और फिर वैलेंटाइन डे आता है.
आज के दौर में हर कोई चाहता है कि उसका प्यार खास महसूस करे. ऐसे में सिर्फ हैप्पी रोज डे कहना थोड़ा साधारण हो जाता है. अगर आप अपने पार्टनर को एक खूबसूरत शायरी या दिल से निकला मैसेज भेजते हैं, तो वह पल और भी यादगार बन जाता है. शब्दों में अगर सच्चा प्यार हो, तो गुलाब की खुशबू और गहरी हो जाती है.
कितने चेहरे हैं इस दुनिया में,
लेकिन एक ही चेहरा दिल को भाता है.
दुनिया को हम क्यों देखें,
आपकी याद में ही सारा दिन गुजर जाता है.
टूटा हुआ फूल खुशबू दे जाता है.
बीता हुआ पल यादें दे जाता है.
हर शख्स का अंदाज अलग होता है.
कोई जिंदगी में प्यार, कोई प्यार में जिंदगी दे जाता है.
गुलाब सी आंखें हैं, पंखुड़ी से होंठ.
तेरी खूबसूरत सी सूरत बसती है दिल में रोज.
तेरा साथ ही मेरी दुनिया है.
हैप्पी रोज डे मेरी जिंदगी की सोच.
तुम्हारे लिए गुलाब लाया हूं.
दिल में छुपा एक ख्वाब लाया हूं.
घुटनों पर बैठकर करूं प्यार का इजहार.
तेरे लिए अपना सारा प्यार लाया हूं.
मोम सी लगती है तू गुड़िया.
होंठ तेरे गुलाब की पंखुड़ियां.
जमाने की नजर से तुझे बचाऊं.
तेरे आगे फेल हैं सारी सुंदरियां.
गुलाब भले मुरझा जाए.
मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा.
तेरे लिए लड़ जाऊं सारी दुनिया से.
तेरी आंखों में आंसू आने नहीं दूंगा.
मेरी आंखों में बसी है सिर्फ तू.
गुलाब क्या चांद तारे भी तोड़ लाऊं.
मेरा दिल सिर्फ तेरे लिए धड़कता है.
तेरे लिए हर मुश्किल से लड़ जाऊं.
रोज डे सिर्फ प्यार के लिए नहीं होता.
दोस्ती में भी गुलाब दिया जाता है.
प्यार से पहले दोस्ती का रिश्ता निभाया जाता है.
पीला गुलाब दोस्ती का खूबसूरत संकेत माना जाता है.
गुलाब से सूर्ख हो रहे हैं तेरे गाल.
इन पर तिल ढा रहा है कमाल.
तेरी मुस्कान में बसती है जन्नत.
मेरी महबूबा है सबसे बेमिसाल.
गुलाब भी पड़ गया फीका.
मेरे महबूब के चेहरे के आगे.
नीली आंखें और मीठी बातें.
दिल हार बैठा मैं पहली ही मुलाकात में.
तुमने देखी ही नहीं हमारी फूलों जैसी वफा.
हम जिस पर खिलते हैं उसी पर मुरझा भी जाते हैं.
प्यार में कोई शर्त नहीं होती.
बस दिल से दिल की बात हो जाती है.