menu-icon
India Daily

AI समिट ने बढ़ाए दिल्ली के 5-स्टार होटलों के भाव, एक रात का किराया पहुंचा 1 लाख के पार

फरवरी का महीना राजधानी दिल्ली में आने वाले यात्रियों की जेब पर भारी पड़ने वाला है. शहर में होने जा रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 (India AI Impact Summit) के चलते 5-स्टार होटलों के किराए आसमान छू रहे हैं.

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
AI समिट ने बढ़ाए दिल्ली के 5-स्टार होटलों के भाव, एक रात का किराया पहुंचा 1 लाख के पार
Courtesy: AI

नई दिल्ली: फरवरी का महीना राजधानी दिल्ली में आने वाले यात्रियों की जेब पर भारी पड़ने वाला है. शहर में होने जा रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 (India AI Impact Summit) के चलते 5-स्टार होटलों के किराए आसमान छू रहे हैं. 16 से 20 फरवरी के बीच होने वाले इस मेगा इवेंट के कारण दिल्ली के कई प्रमुख लक्ज़री होटलों में कमरों की कीमतें 1 लाख रुपए प्रति रात का आंकड़ा पार कर गई हैं.

किराए में 100% से ज्यादा का उछाल

किराए में 100% से ज्यादा का उछाल दुनिया भर से आने वाले विदेशी प्रतिनिधियों और वीवीआईपी मेहमानों की वजह से सेंट्रल और साउथ दिल्ली के होटलों में कमरों की भारी किल्लत हो गई है. ट्रैवल पोर्टल Ixigo के सीईओ आलोक बाजपेयी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि समिट के दौरान दिल्ली-एनसीआर में होटलों के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं.

2.4 लाख से अधिक का किराया

ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स के डेटा के मुताबिक, कनॉट प्लेस स्थित मशहूर होटल 'द इंपीरियल' में 17 फरवरी को एक कमरे का किराया ₹2.4 लाख से अधिक दिख रहा है. वहीं, रैडिसन ब्लू जैसे होटलों में भी एक रात ठहरने के लिए लगभग ₹1.1 लाख चुकाने पड़ सकते हैं. आम दिनों के मुकाबले यह कीमतें कई गुना ज्यादा हैं.

भारत मंडपम में सजेगा मंच

भारत मंडपम में सजेगा मंच पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में आयोजित AI एक्शन समिट में इस इवेंट की घोषणा की थी. यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला अपनी तरह का पहला वैश्विक AI शिखर सम्मेलन है. इसका आयोजन प्रगति मैदान के भारत मंडपम में किया जाएगा.

सुरक्षा का कड़ा पहरा

4000 जवान तैनात वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक का खास प्लान तैयार किया है. समिट के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए 10 डीसीपी (DCP) सहित 4,000 से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात रहेंगे.

पूरे शहर को 10 जोन और 22 सेक्टरों में बांटा

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पूरे शहर को 10 जोन और 22 सेक्टरों में बांटा गया है. इसमें भारत मंडपम, विदेशी मेहमानों के ठहरने वाले 10 प्रमुख लग्जरी होटल और आईजीआई एयरपोर्ट को जोड़ने वाले रास्ते शामिल हैं. इन इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था जी-20 समिट जैसी कड़ी रहने की उम्मीद है.