नई दिल्ली: ब्रेव आर्क 2-इन-1 को भारत में ऑल-इन-वन एंड्रॉयड-पावर्ड टैबलेट के तौर पर लॉन्च किया गया है. इसे एक ही कलर और एक ही स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा. इसमें स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट दिया गया है. साथ ही 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है. इसमें 12.95 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है. इसमें 14550mAh की बैटरी दी गई है. इसमें सिंगल रियर कैमरा सेटअप है.
ब्रेव आर्क 2-इन-1 की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये है. इसे अमेजन के जरिए खरीदा जा सकेगा. इसे गैलेक्टिक ब्लू कलर में उपलब्ध कराया जा रहा है. यह कंपनी के स्टाइलस के साथ कम्पैटिबल है, जिसे ब्रेव आर्क पेन कहा गया है.
यह एक कन्वर्टिबल टैबलेट है, जो एंड्रॉइड 15 पर काम करता है. इसमें 12.95 इंच 2.8K (2880x1840 पिक्सल) IPS टचस्क्रीन दी गई है. इसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 700 निट्स तक की है. यह एंड्रॉइड पीसी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट के साथ काम करता है. इसमें 12 जीबी की रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है. इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा.
इसमें सिंगल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें ऑटोफोकस और LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का सेंसर है. इसके साथ ही सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. इसमें 8 स्पीकर और दो माइक्रोफोन हैं. यह क्रमशः DTS ऑडियो के साथ स्मार्ट एम्पलीफायर और नॉइज़ रिडक्शन को सपोर्ट करते हैं.
इसमें 14550mAh की बैटरी है जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और पोगो पिन इंटरफ़ेस को भी सपोर्ट करता है. इसका वजन 706 ग्राम है.