नई दिल्ली: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया है कि क्रिकेट के भविष्य पर किसका राज है. हरारे में खेले गए रोमांचक फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से रौंदकर भारत ने रिकॉर्ड छठी बार U-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद राष्ट्रपति भवन से लेकर क्रिकेट के मैदान तक बधाईयों का तांता लग गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विराट कोहली और गौतम गंभीर समेत कई दिग्गजों ने यंग इंडिया के इस जज्बे को सलाम किया है.
देश का मस्तक ऊंचा किया जीत की खबर आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने टीम इंडिया के इस प्रदर्शन को नए भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक बताया.पीएम ने संदेश दिया कि युवा खिलाड़ियों के इस जोश और समर्पण ने पूरे देश का मस्तक ऊंचा कर दिया है और यह जीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी.
India’s cricketing talent shines!
Proud of our U-19 team for bringing home the World Cup. The team has played very well through the tournament, showcasing exceptional skill. This win will inspire several young sportspersons too. Best wishes to the players for their upcoming…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2026
विराट ने बोला कि हमारा दबदबा जारी है. 2008 में अपनी कप्तानी में भारत को U-19 चैंपियन बनाने वाले विराट कोहली इस जीत से बेहद भावुक और खुश नजर आए. सीनियर टीम के स्टार बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर लिखा, "एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने के लिए U-19 टीम को बधाई. एज-ग्रुप क्रिकेट और उससे आगे भी हमारा दबदबा जारी है. पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को बहुत बढ़िया." कोहली का यह संदेश साफ करता है कि भारतीय क्रिकेट का 'सप्लाई सिस्टम' कितना मजबूत हो चुका है.
Congratulations to the U-19 Indian team for lifting the World Cup once again. Our domination in the age group cricket and beyond continues. Well done to the whole squad and the support staff. 👏🇮🇳
— Virat Kohli (@imVkohli) February 6, 2026
गंभीर बोले भविष्य सुरक्षित हाथों में है. पूर्व भारतीय ओपनर और हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम के निडर खेल की तारीफ की. उन्होंने बॉयज इन ब्लू के लिए लिखा, "तुम लड़कों पर गर्व है! उज्ज्वल भविष्य यहीं है!" गंभीर ने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे के प्रदर्शन को भारतीय क्रिकेट के आने वाले सुनहरे दौर का संकेत बताया.
Proud of you boys! The bright future is here! #IndiaU19 pic.twitter.com/scltL9F4Pu
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) February 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी बने जीत के नायक इस जीत की इबारत 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने लिखी, जिन्होंने फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली. उनकी इस पारी ने ही भारत को 411 रनों के विशाल स्कोर तक पहुँचाया, जिसके सामने इंग्लैंड की टीम 311 रनों पर ढेर हो गई.
सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और बीसीसीआई के अन्य अधिकारियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए टीम को शुभकामनाएं दीं. यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि भारतीय क्रिकेट की जड़ें कितनी गहरी और मजबूत हैं.
Champions!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 6, 2026
So proud of this young group and the fearless cricket they played. Well done to the entire team, including coaches and support staff. Enjoy the moment!
When you have a Sooryavanshi, a timeless blockbuster is expected! Well done, Vaibhav! pic.twitter.com/wGXtwt55SS