menu-icon
India Daily

बिहार में PM मोदी के स्वागत में हिंदू-मुस्लिम महिलाओं ने रचाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की मेहंदी, कहा- ‘सिंदूर लूटने वालों को...’

बिहार के रोहतास जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. खासकर चेनारी विधानसभा के शिवसागर प्रखंड में एक अनोखा नजारा सामने आया, जहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने साथ मिलकर मेहंदी रचाई और 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर देशभक्ति और एकता का संदेश दिया.

princy
Edited By: Princy Sharma
बिहार में PM मोदी के स्वागत में हिंदू-मुस्लिम महिलाओं ने रचाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की मेहंदी, कहा- ‘सिंदूर लूटने वालों को...’
Courtesy: Pinterest

बिहार के रोहतास जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. खासकर चेनारी विधानसभा के शिवसागर प्रखंड में एक अनोखा नजारा सामने आया, जहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने साथ मिलकर मेहंदी रचाई और 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर देशभक्ति और एकता का संदेश दिया.

महिलाओं ने एक-दूसरे के हाथों में मेहंदी से 'ऑपरेशन सिंदूर' लिखा और कमल का फूल बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना के प्रति अपना आभार प्रकट किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि मोदी सरकार और देश की सेना ने उन आतंकियों को करारा जवाब दिया है, जिन्होंने भारत की शान पर हमला करने की कोशिश की थी.

'...जो हमारे सिंदूर को लूटना'

असगरी खातून और उत्तम देवी जैसी महिलाओं ने कहा, 'हमारे सैनिकों ने उन आतंकवादियों को सबक सिखाया, जो हमारे सिंदूर को लूटना चाहते थे. ऐसे जांबाज प्रधानमंत्री का हमारे जिले में आना हमारे लिए गर्व की बात है. हम उन्हें मेहंदी रचाकर स्वागत कर रहे हैं.' 

BJP नेता ललन पासवान ने क्या कहा?

इस आयोजन के माध्यम से सांप्रदायिक एकता और देशप्रेम का ऐसा उदाहरण पेश किया गया, जिसे देख हर कोई अभिभूत हो गया. मौके पर मौजूद भाजपा नेता और पूर्व विधायक ललन पासवान ने कहा, 'वीर भूमि रोहतास पर देश के वीर प्रधानमंत्री का आना गर्व का विषय है. मोदी जी ने पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में जवाब दिया और आतंक के अड्डों को तबाह किया. आज हिंदू-मुस्लिम बहनों का एक साथ मेहंदी रचाना देश की एकता की सबसे खूबसूरत तस्वीर है.'