menu-icon
India Daily

Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस की बंपर बहाली, 15 हजार से भी ज्यादा पदों पर मौका; यहां पढ़ें डिटेल्स

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से बंपर बहाली के विज्ञापन निकाले गए हैं. 15 हजार से भी ज्यााद पदों पर कॉन्ट्रैक्ट बहाली लाई गई है. जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के रिटायर्ड अर्धसैनिक बलों को भी मौका मिलेगा. 

shanu
Edited By: Shanu Sharma
Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस की बंपर बहाली, 15 हजार से भी ज्यादा पदों पर मौका; यहां पढ़ें डिटेल्स
Courtesy: AI

बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. सरकार 15 हजार से भी ज्यादा पदों पर विशेष सहायक पुलिस की कॉन्ट्रैक्ट पर बहाली शुरू करने जा रही है. मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रक्रिया 1 जून से शुरू कर दी जाएगी. हालांकि इस बहाली की सबसे खास बात यह है कि पहली बार इस बहाली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के रिटायर्ड अर्धसैनिक बलों को भी मौका मिलेगा. 

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से इस भर्ती के लिए दानापुर कैंट के सेना रोजगार कल्याण संगठन को नोडल यूनिट बनाया गया है. साथ ही भर्ती के लिए कैलेंडर भी निकाला गया है. दानापुर के कैंट इलाके में 1 से 6 जून तक प्रमंडलवार रैलिया आयोजित की गई है. जिसमें भर्ती के लिए रिटायर्ड मिलिट्री और पैरामिलिट्री के जवान भी शामिल हो सकते हैं. यह रैली सुबह 6.30 से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी.

आवेदक इन बातों का रखें ध्यान

पुलिस मुख्यालय की ओर से इस बहाली के लिए विज्ञापन निकाल दिया गया है. जिसके मुताबिक इस बहाली प्रक्रिया में केवल वही लोग अप्लाई कर सकते हैं, जो राज्यके स्थायी निवासी हों. इसके लिए आवेदकों को अपने साथ आवासीय प्रमाण पत्र लाना जरूरी है.

इस बहाली में भी बाकी अन्य बहालियों की तरह सरकार के आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा. हालांकि इसके लिए कोई शारीरिक परीक्षा नहीं ली जाएगी, लेकिन मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा. विज्ञापन के मुताबिक अप्लाई करने वाले आवेदकों को छोटे और अपडेटेड हथियारों के इस्तेमाल करने का ज्ञान होना आवश्यक है. इसके अलावा वैसे आवेदक जिनकों बम डिटेक्शन, ड्राइविंग, तैराकीऔर गोताखोरी में अनुभव होगा, उन्हें इस बहाली में प्राथमिकता दी जाएगी. 

हर प्रमंडल में रैली की अलग तारीख

बिहार के सभी हिस्सों के आवेदक इस बहाली में शामिल हो पाएं, इसके लिए अलग-अलग डेट पर अलग-अलग प्रमंडलों में रैली निकाली गई है. जिसके मुताबिक पूर्णिया, भागलपुर और दरभंगा में 1 जून, कोसी, मुंगेर और सारण में 2 जून, तिरहुत में 3 जून, मगध में 4 जून, पटना, नालंदा 5 जून और भोजपुर, भभुआ, रोहतास, बक्सर में 6 जून को रैली निकाली जाएगी.

पुलिस मुख्यालय द्वारा 15821 पदों पर निकाले गए बहाली में 148 पर जेसीओ, 15135 पर सैप जवान और 538 पर रसोईया की बहाली होनी है. हर पद का मानदेय भी अलग रखा गया है. जैसे की जेसीओ का मानदेय 35 हजार, सैप जवान का मानेदय 30 हजार और रसोइया का मानदेय 25 हजार रुपये तय किया गया है. इसके अलावा सरकार द्वारा दी जाने वाली अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी और जरूरत के मतुाबिक अनुबंध का विस्तार किया जाएगा.