menu-icon
India Daily

तैयार हो गई 'सम्राट सेना'! निशांत कुमार, विजय कुमार सिन्हा समेत बिहार कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने ली शपथ

Bihar Cabinet Swearing in Ceremony: बिहार कैबिनेट के कई मंत्रियों ने आज शपथ ग्रहण की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हैं.

Shilpa Shrivastava
तैयार हो गई 'सम्राट सेना'! निशांत कुमार, विजय कुमार सिन्हा समेत बिहार कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने ली शपथ
Courtesy: ANI

Bihar Cabinet Swearing in Ceremony: पटना: बिहार में कैबिनेट का विस्तार हो चुका है. पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य नेताओं की मौजूदगी में 32 मंत्रियों ने शपथ ली. बता दें कि बिहार कैबिनेट में विजय कुमार सिन्हा, श्रवण कुमार, निशांत कुमार समेत तमाम नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है. वहीं, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह ‘टाइगर’ और अशोक चौधरी ने भी बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली.

यहां देखें सम्राट सेना के दिग्गज:

इस लिस्ट में विजय कुमार चौधरी (उप मुख्यमंत्री), बिजेंद्र प्रसाद यादव (उप मुख्यमंत्री), श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जायसवाल, निशांत कुमार, लेशी सिंह, रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार और दीपक प्रकाश शामिल हैं.
 

 

खबर अपडेट हो रही है...