menu-icon
India Daily

ZIM vs IND, 1st T20I: न सोनी लिव, न जियोस्टार... इस चैनल पर फैंस देख पाएंगे भारत-जिम्बाब्वे T20 मैच; जानें पूरी जानकारी

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 3 मैचों की T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है. जिम्बाब्वे की मेजबानी भारत को गुरुवार, 23 जुलाई से सीरीज का आगाज करना है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
ZIM vs IND, 1st T20I: न  सोनी लिव, न जियोस्टार... इस चैनल पर फैंस देख पाएंगे भारत-जिम्बाब्वे T20 मैच; जानें पूरी जानकारी
Courtesy: X (@ZimCricketv)

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 3 मैचों की T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है. जिम्बाब्वे की मेजबानी भारत को गुरुवार, 23 जुलाई से सीरीज का आगाज करना है. तीनों मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. ये सीरीज भारत और श्रेयस के लिए बेहद अहम है, अय्यर बतौर कप्तान अभी भी अपनी पहली जीत तलाश रहे हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड से मिली करारी शिकस्त  के बाद अय्यर इस सीरीज में टीम को संभालने की कोशिश करेंगे.

कई मायने में ये सीरीज काफी अहम होने वाली है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व कप जीतने के बाद से भारतीय टीम ने एक भी T20 मुकाबला नहीं जीता है. अगर अय्यर इस सीरीज में भी भारत को जीत दिलाने में असफल रहे तो उनकी कप्तानी खतरे में पड़ सकती है. फिलहाल आईए जानते हैं कि जिम्बाब्वे की धरती पर होने वाले इस सीरीज का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग कहां होगी. 

ZIM vs IND 1st T20I मैच कब खेला जाएगा?

ZIM vs IND 1st T20I मैच 23 जुलाई, गुरुवार को खेला जाएगा.

ZIM vs IND 1st T20I मैच कहां खेला जाएगा?

ZIM vs IND 1st T20I मैच हरारे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला जाएगा.

ZIM vs IND 1st T20I मैच कितने बजे शुरू होगा?

ZIM vs IND 1st T20I मैच भारतीय समयानुसार शाम के 04:30 बजे शुरू होगा. टॉस निर्धारित समय से आधे घंटे पहले यानी कि 04:00 बजे होगा.

ZIM vs IND 1st T20I मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

ZIM vs IND 1st T20I मैच का लाइव प्रसारण Unit8 स्पोर्ट्स टीवी पर होगा.

ZIM vs IND 1st T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

ZIM vs IND 1st T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

ZIM vs IND 1st T20I स्क्वाड

जिम्बाब्वे टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुम्बा, तफदजवा त्सिगा (विकेटकीपर).

टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)