Year Ender 2023: साल 2023 अब खत्म होने वाला है. इस साल टीम इंडिया ने कमाल का खेल दिखाया, लेकिन वह ICC की एक भी ट्रॉफी पर कब्जा नहीं कर सकी. इस बार वनडे विश्व कप 2023 और WTC Final खेला गया, लेकिन टीम इंडिया दोनों दफा फाइनल में चूक गई. खिताब को छोड़ दिया जाए तो भारत ने तीनों फॉर्मेट में कमाल किया है, इसी का नतीजा है कि इस साल भारत आईसीसी की रैंकिंग में तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनी है.
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सभी फॉर्मेट में मिलाकर 66 मैच खेले हैं, जिनमें 8 टेस्ट, 35 वनडे और 23 टी20 हैं. इन मुकाबलों में टीम को 45 में जीत हासिल हुई है. नीचे एक नजर में जान लीजिए टेस्ट, वनडे और टी20 में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहा...
साल 2023 के आगाज में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को 2-1 से अपने नाम किया था. इसके बाद भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने शिकस्त दी. फिर टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौर पर 1-0 से टेस्ट सीरीज जीती. साल के आखिर में उसे साउथ अफ्रीका दौरे पर पहले टेस्ट में पारी और 32 रनों से बड़ी हार मिली है.
वनडे में टीम इंडिया के आंकड़े कमाल के हैं. इस बार विश्व कप 2023 भी खेला गया, लेकिन भारत खिताब जीतने से चूक गया. लगातार 10 मैच के बाद भी रोहित शर्मा की सेना खिताब नहीं जीत सकी, क्योंकि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने कमाल का खेल दिखाया और ट्रेविस हेड की 137 रनों की पारी के दम पर छठवीं बार चैंपियन बनी.
No. 1 Test team ☑️
— BCCI (@BCCI) September 22, 2023
No. 1 ODI team ☑️
No. 1 T20I team ☑️#TeamIndia reigns supreme across all formats 👏👏 pic.twitter.com/rB5rUqK8iH
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भी भारतीय टीम का जलवा दिखा. साल के आगाज में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीती थी. साल के आखिर में अफ्रीका के खिलाफ 1-1 से सीरीज ड्रा की. इस साल भार ने 23 मैच खेले और उसका जीत का प्रतिशत 65.21 रहा.
भले ही टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में नबर वन बनी हो. उसके आंकड़े बेहतर हैं, लेकिन वह आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म नहीं कर सकी. 2011 में आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी वर्ल्ड कप खिताब जीता था. तब से लेकर अब तक कोई भी आईसीसी ट्रॉफी टीम इंडिया नहीं जीत सकी है. अब मेन इन ब्लू की नजर साल 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप है, जिसकी तैयारियों में खिलाड़ी जुट गए हैं. इस बार टी20 विश्व कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा.