Cricket Australia Test Team of the Year 2023: साल 2023 खत्म होने में अब कुछ ही घंटे बचे हुए हैं. इस साल टेस्ट क्रिकेट में दुनिया भर के खिलाड़ियों ने जलवा दिखाया है. साल के अंत में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन सभी खिलाड़ियों को मिलाकर अपनी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का ऐलान किया है, जिसमें टीम इंडिया के 2 स्टार खिलाड़ियों को जगह मिली है. हैरान करने वाली बात ये है कि इस टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम नहीं है. भारत से इस टीम में स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा और आर अश्विन को सिलेक्ट किया गया है.
Our Test Team of the Year for 2023, as picked by @LouisDBCameron
Read his reasoning here: https://t.co/6GJfzc6BkA pic.twitter.com/oHqVATeSsy— cricket.com.au (@cricketcomau) December 31, 2023Also Read
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को कप्तान बनाया है. इस टीम में इंग्लैंड टीम के अधिकतर प्लेयर्स को शामिल किया गया है. टीम में केवल दो ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को जगह मिली है, इंग्लैंड के 3 प्लेयर शामिल हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बतौर ओपनर श्रीलंका के डिमुथ करुणारत्ने और उस्मान ख्वाजा को रखा है. तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन जबकि चौथे नंबर पर इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रुट को जगह दी गई है.
इस टीम में 5वें नंबर पर इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज हैरी ब्रूक को रखा गया है. छठे पायदान के लिए आयरलैंड के लोर्कन टकर को चुना गया है. नंबर 7 पर रविंद्र जडेजा को रखा है. फिर रविचंद्रन अश्विन का नाम है. वहीं तेज गेंदबाजों के रूप में पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, स्टुअर्ट ब्रॉड शामिल हैं.
उस्मान ख्वाजा
दिमुथ करुणारत्ने
केन विलियमसन
जो रूट
हैरी ब्रूक
लोर्कन टकर
रविंद्र जडेजा
आर अश्विन
पैट कमिंस (कप्तान)
कगिसो रबाडा
स्टुअर्ट ब्रॉड