WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज हो चुका है. सीजन का पहला मुकाबला पिछले सीजन की विजेता रही मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. जिसमें मुंबई ने दिल्ली को 4 विकेट से करारी मात देकर जीत से लीग में शुरुआत कर दी है.
यास्तिका-हरमन ने लगाया अर्धशतक
बेंगलुरु में खेले जा रहे इस मुकाबले में 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के शुरुआत दौर में ही ओपनर हैले मैथ्यूज बगैर खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं. जबकि यास्तिका भाटिका ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं उनका साथ कप्तान हरमन प्रीत ने दिया. उन्होंने 55 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की.
20वां ओवर रहा रोमांच से भरपूर
मैच का आखिरी ओवर काफी रोमांच भरा रहा. अंतिम ओवर करने आई ऐलिस कैप्सी ने पहली गेंद पर पूजा वस्त्राकर को कैच आउट कराया. जिसके बाद मुंबई को जीत के लिए 5 गेंद में 12 रनों की जरूरत थी. दूसरी गेंद पर डबल और तीसरी पर सिंगल मिला. जिसके बाद चौथी गेंद पर कप्तान हरमन ने चौका जड़कर मैच में एक बार फिर से रोमांच भर दिया. अब मुंबई को जीत के लिए 2 गेंद में 5 रन की दरकार थी. तभी ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान हरमन कैच आउट हो गई. जिसके बाद तो ऐसा लगा कि दिल्ली ने मैच को अपने कब्ज में कर लिया. लेकिन अंतिम गेंद पर बल्लेबाजी करने आई संजना ने छक्का जड़कर मुंबई के खाते में लीग का 2 प्वाइंट दे दिया.
𝙐𝙉𝘽𝙀𝙇𝙄𝙀𝙑𝘼𝘽𝙇𝙀!
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 23, 2024
5 off 1 needed and S Sajana seals the game with a MAXIMUM very first ball🤯💥
A final-over thriller in the very first game of #TATAWPL Season 1 🤩🔥
Scorecard 💻📱 https://t.co/GYk8lnVpA8#TATAWPL | #MIvDC pic.twitter.com/Lb6WUzeya0
ऐलिस कैप्सी ने खेली सबसे बड़ी पारी
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे. इस दौरान ऐलिस कैप्सी ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान अमेलिया केर और नेट साइवर ने 2-2 विकेट लिए.