IND vs SL 2nd T20I: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. आज दूसरा मैच होना है. यह मुकाबला पल्लेकेले स्टेडियम में ही खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में होगी. पहला मुकबला भी यहीं खेला गया था, जिसमें भारत ने 43 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. 27 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले इस दौरे में भारतीय टीम को 3 टी20 और 3 वनडे मैच खेलना है.
📸 📸
A quickfire opening start and a strong finish! 👌 👌
Summing up #TeamIndia's batting performance In Pics
Follow the Match ▶️ https://t.co/Ccm4ubmWnj #SLvIND pic.twitter.com/q5pAUBT0YL— BCCI (@BCCI) July 27, 2024Also Read
जिस पल्लेकेले स्टेडियम की पिच पर इस सीरीज के मुकाबले हो रहे हैं, वो शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. इसके बाद जैसे खेल आगे बढ़ता है तो बल्लेबाज हावाी हो जाते हैं. यहां चेज करना यानी दूसरी पारी में रन बनाना आसान हो जाता है. इस मैदान पर अब तक 24 टी20 हुए हैं, जिनमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 13 जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 9 जीत हासिल की हैं. 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकल पाया.
वेदर रिपोर्ट बढ़ा रही फैंस की चिंता
पहले मैच में फैंस का दिन बन गया है, क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का खेल दिखाया, लेकिन दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है. क्योंकि 28 जुलाई को पल्लेकेले में बारिश होने की 86% आशंका है. बादल छाए रहेंगे. श्रीलंका में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है.
For leading from the front with the bat, #TeamIndia Captain Suryakumar Yadav becomes the Player of the Match 🏆👏
— BCCI (@BCCI) July 27, 2024
Scorecard ▶️ https://t.co/Ccm4ubmWnj… #SLvIND | @surya_14kumar pic.twitter.com/s2LGOFsrsw
दूसरे टी20 मैच में भारत की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद
दूसरे टी20 में श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11
पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, अविष्का फर्नांडो, चरिथ असलंका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसारंगा, डुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका.
भारत-श्रीलंका, टी20 सीरीज
27 जुलाई- पहला टी20, पल्लेकेल
28 जुलाई- दूसरा टी20, पल्लेकेल
30 जुलाई- तीसरा टी20, पल्लेकेल
वनडे सीरीज शेड्यूल
2 अगस्त- पहला वनडे, कोलंबो
4 अगस्त- दूसरा वनडे, कोलंबो
7 अगस्त- तीसरा वनडे, कोलंबो