menu-icon
India Daily

हिटमैन की अगुवाई में फिर से WTC का फाइनल खेलेगी टीम इंडिया? जानें क्या कहता है ICC का गुणा गणित

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को लेकर आईसीसी ने बड़ा अपडेट दिया है. दरअसल, ICC ने अंक तालिका साझा की है, जिसके अनुसार डब्लूटीसी के फाइनल में पहुंचने की सबसे ज्यादा उम्मीद भारत की है. क्योंकि अभी भी टीम इंडिया टॉप पर बनी हुई है.

India Daily Live
हिटमैन की अगुवाई में फिर से WTC का फाइनल खेलेगी टीम इंडिया? जानें क्या कहता है ICC का गुणा गणित
Courtesy: @ImTanujSingh

WTC Final: एक लंबे अंतराल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरेगी. 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार तीसरी बार पहुंचन के लिहाज से हिटमैन एंड कंपनी को यह सीरीज जीतना बहुत ही जरूरी है. इससे पहले हुए दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम पहुंचने में सफल रही है. लेकिन भारतीय ट्रॉफी एक भी बार नहीं उठा सकी. इस बार भी इंडियन क्रिकेट टीम के फाइनल में पहुंचने के चांसेस सबसे ज्यादा है.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका को लेकर अपडेट दिया है. इस अपडेट के अनुसार भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की सबसे मजबूत टीम मानी जा रह है. ये मजबूती सिर्फ प्लेयरों को लेकर नहीं बल्कि नंबर्स को लेकर भी कही गई है. 

टॉप पर है टीम इंडिया 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के प्वाइंट टेबल में भारतीय टीम टॉप पर बनी हुई है. इसके अंतरगर्त टीम इंडिया ने अब तक कुल 9 मैच खेले हैं. 9 मैचों में टीम इंडिया ने 6 में जीत हासिल की है, 2 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा और एक मैच ड्रा रहा है. भारत के इस समय 68.52 परसेंट प्वाइंट हैं. अभी भारत को 10 और टेस्ट मैच खेलने हैं. 5 टेस्ट मैच भारत तो 5 भारत के बाहर. 2 टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ. 3 टेस्ट मैच न्यूजीलैंड तो 5 टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ. 

अगर भारत अपने बचे हुए सभी 10 टेस्ट मैच जीत लेती है तो उसके सबसे ज्यादा 80.09 परसेंट प्वाइंट हो जाएंगे. इसका मतबल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में सीधे एंट्री. हालांकि, भारत के लिए न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम की चुनौती होगी. 

5 मैच जीते तो क्या होगा?

भारत को 5 टेस्ट मैच घर में खेलने हैं जिसमें से 2 बांग्लादेश तो 3 न्यूजीलैंड से. अगर इन पांचों मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिलती है दो उसके 79.76 परसेंट हो जाएंगे.  इतने पर भी टीम इंडिया को फाइनल में मौका मिल सकता है. लेकिन तब दूसरी टीमों के स्कोर पर निर्भर करेगा. वहीं, इसके बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया की चुनौती का सामना करना पड़ेगा. 

ऑस्ट्रेलिया का क्या हाल है?

वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के अभी 7 टेस्ट मैच बचे हुए हैं. इसमें से 5 उसे इंडिया से खेलने हैं तो 2 टेस्ट मैच श्रीलंका से. अगर ऑस्ट्रेलिया 7 मैच जीत भी लेता है तो उसके 76.32 परसेंट प्वाइंट होंगे. यानी तब भी ऑस्ट्रेलिया के लिए फाइनल में पहुंचना कठिन होगा. न्यूजीलैंड के पास 8 मुकाबले बचे हैं. सभी मैच जीतने पर उसके 78.57 परसेंट प्वाइंट होंगे.