Duleep Trophy 2024: टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2024 में आते ही बल्ले से तबाही मचा दी है. इंडिया सी के लिए खेलते हुए किशन बढ़िया बैटिंग कर रहे हैं. ऋतुराज गायकवाड़ की टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी है. कप्तान गायकवाड़ चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं. दूसरे ओपन साई सुदर्शन 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद क्रीज पर उतरे किशन वनडे स्टाइल में बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजों को पहली बॉल से आड़े हाथों लिया और अब तेजी से शतक के तरत बढ़ रहे हैं.
50 🆙 in style! 🔥
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 12, 2024
Shams Mulani playing a vital knock for India A so far 👌#DuleepTrophy | @IDFCFIRSTBank
Follow the match ▶️: https://t.co/m9YW0Hu10f pic.twitter.com/oIcopsCRVX
खबर लिखे जाने तक ईशान किशन ने 79 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और एक तूफानी छक्का लगाया है. वो 78 रनों पर नाबाद हैं. किशन के साथ बाबा इंद्रजीत 4 चौकों की मदद से 39 रनों पर नाबाद हैं. उन्होंने 75 गेंदों का सामना किया है. अगर किशन ऐसे ही खेलते रहे तो वो जल्द ही शतक पूरा कर लेंगे और एक बड़ी पारी खेल सकते हैं.
Dropped after scoring Double century.
— Hitman (@Hitman_views) September 12, 2024
Dropped after 82 Runs vs Pakistan.
2 consecutive half century in T20I.
Back to back half centuries in Tests.
Now Not out on 78 before lunch on Day 1.
Being Ishan Kishan is not easy.
Shame on you BCCI!
BRING BACK ISHAN KISHAN #DuleepTrophy pic.twitter.com/qcuYmWqkmn
पहले राउंड में क्यों नहीं खेले थे ईशान किशन?
दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले राउंड में ईशान किशन को जगह नहीं मिली थी, क्योंकि वो चोटिल थे. उन्हें बूची बाबू टूर्नामेंट के दौरान चोट लगी थी.
मैच का हाल, इंडिया सी की पहली पारी
इंडिया बी और इंडिया सी के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले का आज पहला दिन है. दूसरे सेशन चल रहा है. इंडिया सी टीम ने 49 ओवरों में 2 विकेट खोकर 220 रन बना लिए हैं. क्रीज पर किशन 78 जबकि बाबा इंद्रजीत 39 रन बनाकर नाबाद हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंडिया सी (प्लेइंग इलेवन)- रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), इशान किशन, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, बाबा इंद्रजीत, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, अंशुल कंबोज, मयंक मारकंडे, विजयकुमार विशक, संदीप वारियर
इंडिया बी (प्लेइंग इलेवन) )- अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), एन जगदीसन (विकेटकीपर), मुशीर खान, सरफराज खान, रिंकू सिंह, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, राहुल चाहर.