FIFA World Cup 2026 के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना ने ऐसा मुकाबला जीता जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. मिस्र के खिलाफ दो गोल से पीछे होने के बावजूद टीम ने दमदार वापसी की. कप्तान लियोनेल मेसी की प्रेरणा और आखिरी पलों के गोल ने अर्जेंटीना को क्वार्टर फाइनल का टिकट दिलाया.
अटलांटा में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत मिस्र ने शानदार अंदाज में की. यासर इब्राहिम ने पहले हाफ में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. इसके बाद दूसरे हाफ में मुस्तफा ज़िको ने भी गोल कर अंतर 2-0 कर दिया। इस बीच अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली लेकिन लियोनेल मेसी उसे गोल में नहीं बदल सके. मिस्र की टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ खेल रही थी और ऐसा लग रहा था कि वह बड़ा उलटफेर कर सकती है. गोलकीपर मुस्तफा शौबीर ने भी कई शानदार बचाव कर अर्जेंटीना के हमलों को रोके रखा.
मैच के अंतिम हिस्से में अर्जेंटीना ने जबरदस्त वापसी की. 79वें मिनट में मेसी के शानदार क्रॉस पर क्रिस्टियन रोमेरो ने हेडर से पहला गोल किया. इसके चार मिनट बाद मेसी ने खुद बराबरी का गोल दागकर मुकाबले को फिर से जीवंत बना दिया. इसके बाद स्टॉपेज टाइम के दूसरे मिनट में तेज काउंटर अटैक के दौरान लुटारो मार्टिनेज के क्रॉस पर एंजो फर्नांडीज ने हेडर लगाकर जीत का गोल कर दिया. अंतिम सीटी बजते ही मेसी की आंखों में खुशी के आंसू दिखाई दिए. इस जीत के साथ उनके वर्ल्ड कप गोलों की संख्या 21 हो गई.
LIONEL MESSI, THANK YOU FOR EXISTING IN OUR LIVES. https://t.co/PgY2UJdJ16
— Reshad Rahman (@ReshadRahman) July 7, 2026
मिस्र ने पूरे मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और आखिरी मिनट तक जीत की उम्मीद बनाए रखी. टीम ने एक और गोल भी किया था लेकिन वीडियो समीक्षा के बाद उसे फाउल के कारण रद्द कर दिया गया. हार के बावजूद मिस्र के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा. वहीं अर्जेंटीना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दबाव में भी वह मुकाबला पलटने की क्षमता रखता है. अब टीम का अगला लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल कर लगातार दूसरे विश्व कप खिताब की दौड़ को आगे बढ़ाना होगा.
🇦🇷✨ Leo Messi with his teammates. pic.twitter.com/4z3gPj70rU
— Fabrizio Romano (@FabrizioRomano) July 7, 2026