Argentina vs Egypt LIVE Updates FIFA World Cup 2026 : FIFA World Cup 2026 के राउंड ऑफ 16 में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का मुकाबला मिस्र से है. लियोनेल मेसी 7 गोल के साथ गोल्डन बूट रेस में एमबाप्पे और हालैंड के साथ बराबरी पर हैं और एक और गोल उन्हें सबसे आगे कर देगा. मैच में बड़ा बदलाव किया गया है. जूलियन अल्वारेज मेसी के साथ फॉरवर्ड लाइन में खेलेंगे जबकि लॉटारो मार्टिनेज बेंच पर हैं. दूसरी तरफ मिस्र की पूरी उम्मीद मोहम्मद सालाह पर टिकी है जो शायद अपने करियर का आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हों. लाइव स्कोर, गेंद-दर-गेंद अपडेट और मैच हाइलाइट्स के लिए INDIA DAILY 24X7 पर बने रहें.
रोनाल्डो और नेएमार जूनियर वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं. अब मेसी पर पूरी दुनिया की नजरें हैं. केप वर्डे के मैच में अर्जेंटीना को 111वें मिनट में गोल से जीत मिली थी. इस संघर्ष के बाद ही टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं. इन बदलावों के साथ अर्जेंटीना मैच में शुरू से ही अपना दबदबा बनाना चाहेगी और मेसी के अलावा दूसरे खिलाड़ियों को गोल करने का जिम्मा उठाना पड़ेगा.
11:46:27 PM
आखिरी सीटी बज गई! लियोनेल मेसी की आंखों में आंसू हैं! मौजूदा चैंपियन ने जबरदस्त जज्बा दिखाया. मेसी ने देर से गोल और असिस्ट करके टीम को प्रेरित किया, जबकि एन्जो फर्नांडीज़ ने निर्णायक गोल दागा. यह मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. मिस्र ने ज्यादतर समय खेल पर दबदबा बनाए रखा लेकिन आखिर में मेसी ने अपना जादू दिखाया और अर्जेंटीना ने अपना लड़ने का जज्बा साबित किया.
11:44:02 PM
एन्जो फर्नांडीस ने हेडर से गोल करके अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई. मैच के आखिरी पलों में रोमांचक मोड़. अटलांटा और मिस्र के कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य को रेड कार्ड मिला. शानदार वापसी के साथ अर्जेंटीना मैच में आगे है. ARG 3-2 EGY 90+3'
11:31:07 PM
गोल! लियोनेल मेसी के गोल से अर्जेंटीना की उम्मीदें फिर से जाग गई हैं. उन्होंने एक बार फिर अर्जेंटीना को मैच में वापसी कराई है. यहां अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. मेसी ने अर्जेंटीना के लिए फिर से कमाल कर दिखाया है लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ है. अर्जेंटीना मैच में वापस आ गई है. ARG 2-2 EGY 83'
11:30:20 PM
क्रिश्चियन रोमेरो ने हेडर से बराबरी का गोल किया. लियोनेल मेसी ने शानदार बॉल पास की थी. अर्जेंटीना को मुकाबले में कुछ उम्मीद दिखी है लेकिन वे अभी भी मैच में पीछे हैं. अर्जेंटीना पर अभी भी दबाव बना हुआ है. ARG 1-2 EGY 79'
11:06:42 PM
मिस्र ने अर्जेंटीना पर दो गोल दाग दिए हैं. अर्जेंटीना वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर पहुंच चुकी है. मेसी मैजिक आज बहुत जरूरी है. पेन्लटी मिस के बाद मेसी का गोल चाहिए और जल्द से जल्द चाहिए...
11:05:01 PM
मिस्र ने काउंटर-अटैक किया. हसन गेंद को अर्जेंटीना के हाफ में ले गए और सलाह को पास दिया. सलाह ने गेंद को संभाला, साथी खिलाड़ियों का इंतज़ार किया और फिर हसन को पास दिया. हसन ने बीच में जिको को क्रॉस दिया, जिन्होंने एक बार फिर टारगेट पर शॉट मारा.
11:01:04 PM
लिसैंड्रो मार्टिनेज के बॉल गंवाने के बाद हैसम हसन मिस्र के हाफ से बॉल लेकर आगे बढ़ते हैं. हसन शानदार दौड़ लगाते हैं और सलाह को पास देते हैं, जो जिको के लिए मौका बनाते हैं. जिको एमी मार्टिनेज को छकाते हुए शॉट मारते हैं और गोल कर देते हैं लेकिन VAR जांच के बाद, गोल को अमान्य करार दिया जाता है.
10:48:54 PM
दूसरे हाफ में रोड्रिगो डी पॉल ने पहला शॉट लिया लेकिन गेंद सीधे गोलकीपर के हाथों में चली गई. यहां हर पल अर्जेंटीना की निराशा बढ़ती जा रही है. मिस्र अच्छा डिफेंस कर रहा है और उन्होंने पूरी तरह से डिफेंसिव खेल अपनाया है, जबकि अर्जेंटीना को जगह बनाने में मुश्किल हो रही है.
10:25:18 PM
मिस्र ने बहुत मजबूत डिफेंस अपनाया और यह उनके लिए कारगर रहा. अर्जेंटीना बराबरी तोड़ने में नाकाम रही और इस वर्ल्ड कप में लियोनेल मेसी एक बार फिर पेनल्टी चूक गए. अर्जेंटीना के लिए यह स्थिति निराशाजनक होती जा रही है और गेम में वापसी के लिए उन्हें कुछ असाधारण करने की जरूरत है.
10:14:44 PM
मोस्तफा शोबेर ने एक और शानदार बचाव किया और इस बार उन्होंने जूलियन अल्वारेज को गोल करने से रोका. मिस्र के गोलकीपर के शानदार प्रदर्शन से अर्जेंटीना के खिलाड़ी परेशान हैं. अर्जेंटीना के लिए बराबरी का गोल करना मुश्किल होता जा रहा है.
10:13:04 PM
लियोनेल मेसी ने शानदार फ्री-किक ली लेकिन गेंद गोलपोस्ट के बार से टकरा गई. यह उनके लिए गए पेनल्टी शॉट से कहीं बेहतर था. अर्जेंटीना अभी भी मैच में पीछे है. वापसी करने का उन पर दबाव बढ़ रहा है.
10:04:21 PM
एलेक्सिस मैक एलिस्टर का हेडर और मुस्तफा शोबेर का शानदार बचाव. हाइड्रेशन ब्रेक के बाद अर्जेंटीना ज़ोरदार कोशिश कर रही है लेकिन मिस्र के गोलकीपर का प्रदर्शन अब तक बेहतरीन रहा है.
09:55:38 PM
अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली! लियोनेल मेसी एक बार फिर पेनल्टी को गोल में बदलने में नाकाम रहे. इस वर्ल्ड कप में यह उनकी दूसरी पेनल्टी चूक है. फिलहाल अर्जेंटीना के लिए चीजें ठीक नहीं चल रही हैं. मेसी ने खराब पेनल्टी ली और गोलकीपर ने सही अंदाजा लगाया. ARG 0-1 EGY 21'
09:53:15 PM
यासेर इब्राहिम ने शानदार हेडर से गोल करके अर्जेंटीना को शुरुआती झटका दिया. मिस्र ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ शुरुआती बढ़त बना ली है. अब अर्जेंटीना पर दबाव बढ़ रहा है. मिस्र का शानदार खेल. ARG 0-1 EGY 15'
09:43:15 PM
अर्जेंटीना गेम पर कब्जा बनाए रखने की कोशिश कर रही है. जूलियन अल्वारेज मिडफील्ड में नीचे आ रहे हैं. वहीं, मैच के शुरुआती मिनटों में लियोनेल मेसी अब तक शांत रहे हैं. ARG 0-0 EGY
09:41:36 PM
मैच की शुरुआत में ही एंज फर्नांडीज के घुटने पर चोट लगी. चोट गंभीर नहीं है और वह खेलना जारी रखे हुए हैं. अर्जेंटीना शुरुआत में आत्मविश्वास से भरा दिख रहा है और मिस्र पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है.
09:34:07 PM
अटलांटा स्टेडियम में मैच शुरू हो गया है. सबकी नजरें लियोनेल मेसी पर हैं. अर्जेंटीना मिस्र के खिलाफ शुरुआती गोल करने की कोशिश कर रही है.
09:31:41 PM
निकोलस टैग्लियाफिको को लेफ्ट-बैक और लिएंड्रो परेडेस को मिडफील्ड में शामिल किया है. पिछले राउंड में कमजोर मानी जा रही केप वर्डे टीम ने अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम तक खेलने पर मजबूर कर दिया था, जिसके बाद अर्जेंटीना ने कड़ी टक्कर के बाद 3-2 से जीत हासिल की और लास्ट 16 में अपनी जगह पक्की की.
09:30:32 PM
अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने मिस्र के खिलाफ राउंड-ऑफ-16 मैच के लिए अपनी शुरुआती प्लेइंग XI में तीन बदलाव किए हैं. जूलियन अल्वारेज को लुटारो मार्टिनेज की जगह फॉरवर्ड के तौर पर शामिल किया गया है.
09:29:44 PM
मोस्तफा शोबीर, मोहम्मद हानी, यासर इब्राहिम, रामी राबिया, करीम हाफेज, मोहनाद लशिन, इमाम अशूर, मारवान अतिया, मोस्तफा जिको, मोहम्मद सलाह, हैसम हसन.
09:28:57 PM
एमिलियानो मार्टिनेज, नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसेंड्रो मार्टिनेज, निकोलस टैग्लियाफिको, एंजो फर्नांडीज, रोड्रिगो डी पॉल, लिएंड्रो पेरेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, लियोनेल मेस्सी, जूलियन अल्वारेज.
09:12:21 PM
आज मेसी की अर्जेंटीना के सामने सालाह की मिस्त्र अपने दावेदारी पेश करेगी... दोनों टीमें पिछले राउंड ऑफ 16 में एक्स्ट्रा टाइम में गई थी लेकिन मिस्त्र को पेन्लटी तक जाना पड़ा था. वहीं अर्जेंटीना को केप वर्डे ने शानदार टक्कर दी थी.. आइए देखते हैं कि कौन-किस पर भारी पड़ता है..