menu-icon
India Daily

LIVE IND vs ENG Live Score, 3rd T20I: इतिहास में सबसे बुरी तरह हारा भारत, तीसरे T-20 में इंग्लैंड ने 125 रनों से रौंदा

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज रात ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही भारतीय टीम इस मैच को जीतकर 1-1 की बराबरी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
IND vs ENG Live Score, 3rd T20I: इतिहास में सबसे बुरी तरह हारा भारत, तीसरे T-20 में इंग्लैंड ने 125 रनों से रौंदा
Courtesy: AI

IND vs ENG LIVE Score, 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज रात नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही भारतीय टीम के लिए यह मैच 'करो या मरो' का महा-संग्राम बन चुका है. मैनचेस्टर में मिली करीबी हार और पहले मैच में बारिश की बाधा के बाद, कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. आप मैच की पल-पल की अपडेट के लिए INDIA DAILY 24X7 को भी फॉलो कर सकते हैं.

आज रात होने वाले इस बड़े मुकाबले में सबकी नजरें भारत के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में जोफ्रा आर्चर जैसे घातक गेंदबाज के सामने निडर बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था. टीम इंडिया की गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए प्लेइंग इलेवन में प्रिंस यादव की एंट्री होने की पूरी संभावना है. दूसरी ओर, हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली मजबूत इंग्लैंड टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए घरेलू मैदान पर बढ़त को और मजबूत करना चाहेगी. इस हाई-वोल्टेज मैच का सीधा प्रसारण भारत में सोनी नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध रहेगी.

03:20:08 AM

भारत को इंग्लैंड ने 125 रनों से हराया

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच मे टीम इंडिया को ऐतिहासिक हार मिली है. इंग्लैंड ने मेन इन ब्लू को 125 रनों से रौंद दिया है. इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में टीम इंडिया 76 रनों पर ऑलआउट हो गई.

11:48:49 PM

इंग्लैंड की पारी समाप्त!

इंग्लैंड ने काफी अच्छा स्कोर बनाया. सॉल्ट के शुरुआती 70 रनों के बाद सैम करन ने भी बढ़िया पारी खेली.. प्रिंस यादव आज शानदार दिखे, जबकि यह उनका दूसरा T20I मैच था.. हर्षित राणा ने भी दो ओवरों में लगातार दो विकेट लेकर अपना योगदान दिया. दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करना काफी दिलचस्प होने वाला है, इसलिए हमारे साथ बने रहें.

11:08:01 PM

हर्षित राणा ने इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेला

12 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 112 रन 4 विकेट के नुकसान पर हो गया है. हर्षित राणा ने पारी के 12वें ओवर में बैक टू बैक 2 विकेट लिए. एक कैच वैभव ने पकड़ा, दूसरा वरुण चक्रवर्ती ने पकड़ा. जेकब बेथल और टॉम बेंटन को पवेलियन भेजा.

11:03:57 PM

इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार

11 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है. टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं. फिल साल्ट अच्छी लय में दिख रहे हैं.

10:53:22 PM

प्रिंस यादव का तूफान

प्रिंस यादव का तूफान देखने को मिला है. जोस बटलर को क्लीन बोल्ड करने के बाद अब हैरी ब्रुक को भी आउट कर दिया है. इंग्लैंड का स्कोर 71 रन दो विकेट के नुकसान पर है. 8.2 दो ओवर फेंके जा चुके हैं. अपनी पहली गेंद पर प्रिंस ने बटलर को क्लीन बोल्ड किया था, उसके बाद अब हैरी ब्रुक को भी अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट कर दिया है.

10:35:04 PM

राणा की पहली गेंद पर छक्का

जॉस बटलर फिर से बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने पहली गेंद पर डीप मिड-विकेट के ऊपर से छक्का जड़ा. फिर दो डॉट बॉल के बाद, मिड-ऑफ की तरफ़ चौका लगाया. पांचवीं गेंद पर एक रन लिया. डॉट बॉल. पांच ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 43/0 है.

10:20:13 PM

अर्शदीप के ओवर में 12 रन!

जोस बटलर ने इस ओवर में दो बाउंड्री लगाईं. तीन ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 19/0 है. अर्शदीप सिंह अपने दूसरे ओवर में थोड़ी लय से भटके हुए दिखे. वहीं, अक्षर पटेल को गेंदबाजी के लिए लाया गया है. हर्षित राणा को दूसरा ओवर नहीं दिया गया.

10:13:50 PM

इंग्लैंड ने अपना खाता खोलने में 9 गेंदें लीं

हर्षित राणा के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर जोस बटलर ने एक रन लिया. इसके बाद फिल साल्ट ने लेग साइड पर डीप मिड-विकेट की तरफ एक चौका लगाया। गेंद थोड़ी फुल लेंथ थी. शॉट देखने में अच्छा नहीं था, लेकिन असरदार रहा. एक डॉट बॉल और एक रन. 2 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 7/0 है.

09:58:36 PM

पिच रिपोर्ट!

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण एरॉन के अनुसार, पिच पर खूब रन बनेंगे. यह पिच सख्त है और इस पर मौजूद घास सूखी हुई है. साथ ही, बाउंड्री भी छोटी हैं. कुल मिलाकर, यह ऐसा मैदान है जो भारत को सीरीज 1-1 से बराबर करने की कोशिश में मदद कर सकता है. प्रिंस यादव प्लेइंग XI में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने पिछले महीने के आखिर में बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट में आयरलैंड के ख़िलाफ अपना T20I डेब्यू किया था.

09:57:38 PM

बिश्नोई बाहर

बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव लेंगे. दूसरे मैच से पहले भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज की तारीफ करते हुए कहा था कि वह हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. प्रिंस के आने से भारत अब अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के साथ तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा.

09:56:26 PM

भारत की प्लेइंग XI!

1 अभिषेक शर्मा, 2 वैभव सूर्यवंशी, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षित राणा, 9 प्रिंस यादव, 10 अर्शदीप सिंह 11 वरुण चक्रवर्ती

09:39:43 PM

सीरीज 1-1 से बराबर करने के लिए भारत को क्या करना होगा?

अय्यर की टीम में कोई बड़ी कमी नहीं है. उन्हें बस अपने खेल की कुछ कमियों को ठीक करने और समझदारी से अपनी प्लेइंग XI चुनने की जरूरत है. आज की जीत उनका पुराना आत्मविश्वास लौटा सकती है और उन्हें बाकी दो मैचों के लिए एक बहुत खतरनाक टीम बना सकती है.

09:34:48 PM

इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं!

फैसला पहले ही हो चुका है. तीसरे T20 में भारत के खिलाफ खेलने वाली इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

09:27:28 PM

आप सबका स्वागात है!

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच हो रहे तीसरे टी20 मैच में श्रेयस की सेना बराबरी करने उतरेगी. पूरे विश्व की नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी... 15 साल के इस खिलाड़ी से सबकी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं.