नई दिल्ली: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Black Friday Sale 2026 आपके लिए परफेक्ट रहेगी. Amazon, Flipkart और Croma समेत कई ऑनलाइन और रिटेल प्लेटफॉर्म पर सेल चल रही है. Amazon की ब्लैक फ्राइडे सेल 30 नवंबर तक जारी रहेगी. इस दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, चार्जर और मोबाइल एक्सेसरीज पर कई तरह के ऑफर मिल रहे हैं.
खास बात यह है कि सेल में Samsung और Apple जैसे बड़े ब्रांड के स्मार्टफोन भी कम कीमत पर लिस्ट किए गए हैं. आइए जानते हैं तीन ऐसे फोन के बारे में, जिन पर इस सेल में डील मिल रही है.
सेल के दौरान कई स्मार्टफोन अपनी सामान्य कीमत से कम दाम पर मिलते हैं. इससे महंगे फोन खरीदने का बजट भी कम हो सकता है.
Amazon और दूसरे प्लेटफॉर्म चुनिंदा बैंक कार्ड पर अतिरिक्त छूट देते हैं. कुछ ऑफर्स में 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है. हालांकि, यह ऑफर बैंक और कार्ड की शर्तों पर निर्भर करता है.
नया फोन खरीदते समय आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर सकते हैं. पुराने फोन की कीमत उसकी स्थिति, मॉडल और एक्सचेंज ऑफर के आधार पर तय होती है.
Samsung Galaxy S25 Ultra प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए एक विकल्प है. इसमें 200MP का मुख्य कैमरा और QHD+ डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलता है. फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है. इसमें 5000mAh की बैटरी और गैलेक्सी एआई फीचर्स भी मिलते हैं. इस फोन की अमेजन पर इसकी लिस्टेड कीमत 1,04,999 रुपये है. हालांकि, दिवाली सेल के दौरान यह फोन करीब 85,000 रुपये तक में उपलब्ध था.
Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. अमेजन पर इसकी कीमत 64,999 रुपये लिस्ट की गई है.
Apple iPhone 16 (128GB) भी सेल में उपलब्ध है. इसमें A18 चिपसेट, कैमरा कंट्रोल बटन और पीछे की तरफ डुअल 48MP कैमरा सेटअप मिलता है. सेल के दौरान इसकी लिस्टेड कीमत 76,990 रुपये है.
किसी भी फोन को खरीदने से पहले उसकी मौजूदा कीमत की तुलना पुराने प्राइस रिकॉर्ड और दूसरे प्लेटफॉर्म से जरूर करें. बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर को जोड़ने के बाद मिलने वाली अंतिम कीमत भी देखें. ध्यान रखें कि सेल की कीमतें और स्टॉक कभी भी बदल सकते हैं.