नई दिल्ली: केंद्र सरकार के प्रस्तावित डिलिमिटेशन बिल को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच तमिलनाडु की पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने बड़ा फैसला लिया है. पार्टी ने केंद्र के नए प्रस्ताव को समर्थन देने का ऐलान किया है. DMK प्रमुख एमके स्टालिन की अध्यक्षता में पार्टी सांसदों की बैठक के बाद यह फैसला सामने आया. पार्टी का कहना है कि उसकी प्रमुख मांगों को नए प्रस्ताव में जगह दी गई है. इससे संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है.
DMK लंबे समय से मांग कर रही थी कि लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ने के बावजूद तमिलनाडु की मौजूदा हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए. फिलहाल लोकसभा में राज्य की हिस्सेदारी 7.18 प्रतिशत बताई गई है. पार्टी सांसद ए. राजा के मुताबिक, DMK ने इसी शर्त के आधार पर बिल को समर्थन देने का फैसला किया है.
उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के लिए 59 सीटों का आंकड़ा तय किया गया है. पार्टी अध्यक्ष ने सांसदों को जरूरत पड़ने पर बिल में अन्य संशोधन पेश करने की भी अनुमति दी है.
Chennai, Tamil Nadu: On the Delimitation Bill, DMK MP A. Raja says, "We have taken this decision based on the principle that Tamil Nadu's share of 7.18% must remain unchanged... We have agreed on the figure of 59. The DMK President has given us full authority to make any other amendments as may be necessary. When the Congress party was part of our alliance, this was also the demand put forward by the Congress party. A fair delimitation process must continue. On the issue of delimitation, the DMK continues to maintain the same position it held when it was in alliance with the Congress party."
— ANI (@ANI) November 28, 2026
DMK सांसद दयानिधि मारन ने कहा कि केंद्र के प्रस्ताव में हर राज्य की सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की बात शामिल है. इससे राज्यों के बीच मौजूदा प्रतिनिधित्व का अनुपात बनाए रखने में मदद मिलेगी. प्रस्ताव के अनुसार, लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 तक हो सकती है. इसी तरह राज्यों की विधानसभाओं में भी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है. हालांकि, यह अभी प्रस्तावित व्यवस्था है और इसे संसद की मंजूरी मिलना बाकी है.
DMK की एक और प्रमुख मांग थी कि राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का मौजूदा अनुपात अगले 25 साल तक सुरक्षित रखा जाए. पार्टी चाहती है कि 1971 की जनगणना के आधार पर तय राज्यों की हिस्सेदारी 2051 तक बरकरार रहे. दक्षिण भारत के कई राज्यों को आशंका रही है कि अगर नई सीटों का बंटवारा केवल मौजूदा आबादी के आधार पर हुआ, तो जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों का संसद में प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है.
केंद्र सरकार के नए प्रस्ताव का एक बड़ा उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार करना है. इसके लिए सीटों की संख्या बढ़ाने और परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की योजना है.
केंद्र की कैबिनेट ने नए विधायी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है. अब संसद के विशेष सत्र में इन पर चर्चा और मतदान होना है. यानी DMK के समर्थन के बावजूद बिल को कानून बनने के लिए संसद की जरूरी मंजूरी हासिल करनी होगी.