टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया गुरुवार की सुबह वतन लौटी. 2007 के बाद टीम इंडिया दूसरी बार चैंपियन बनी. दिल्ली से मुंबई तक फैंस ने टीम का दिल खोलकर स्वागत किया. एयरपोर्ट से लेकर होटल तक हर जगह फैंस का सैलाब उमड़ा था. टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम ने गुरुवार, 4 जुलाई को मुंबई में शानदार अंदाज में जश्न मनाया. रोहित शर्मा और विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने मुंबई में खूब जश्न मनाया, खासकर मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम में, जहां सितारों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक लाखों की संख्या में खड़े थे.
रोहित की ब्रिगेड बारबाडोस से गुरुवार सुबह 6.10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी तो फैंस स्वागत के लिए उमड़ आए. इसके बाद टीम पीएम नरेंद्र मोदी से मिली. फिर टीम मुंबई पहुंची. मरीन ड्राइव पर फैंस स्वागत के लिए बारिश के बीच 6 घंटे सड़क पर खड़े रहे. जश्न रात 10 बजे तक चला. भारतीय टीम ने मरीन ड्राइव पर खुली बस में परेड की. वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचते ही टीम डांस मोड में आ गई. सारी टीम ने जमकर डांस किया. फैंस का ऐसा जज्बा देख वर्ल्ड चैंपियंस ने सभी को धन्यवाद कहा. वानखेड़े में खास आयोजन के बाद टीम को 125 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया.
मरीन ड्राइव पर नीला समंदर उमड़ पड़ा था. फैंस टीम बस के इंतजार में बेताब थे. जब टीम बस आई तो हर फैंस का जोश हाई हो गया. आसमां इंडिया-इंडिया के नारों से गुंज उठा. हर आदमी हर्ष और उल्लास में डूबा हुआ था. हर शख्स चियर्स कर रहा था. इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी भी नाचते गाते नजर आए. लाखों लोग टीम इंडिया के स्वागत में खड़ थे. हल्की बारिश के बावजूद 3 किमी लंबी सड़क पर सिर्फ लोग ही नजर आ रहे थे. उधर वानखेड़े स्टेडियम फैंस के खचाखच भरा हुआ था.
𝙎𝙀𝘼 𝙊𝙁 𝘽𝙇𝙐𝙀! 💙
— BCCI (@BCCI) July 4, 2024
From #TeamIndia to the fans, thank you for your unwavering support 🤗#T20WorldCup | #Champions pic.twitter.com/GaV49Kmg8s
टीम इंडिया ने हार्दिक पंड्या को भारतीय टीम को एयरपोर्ट से बाहर ले जाने के लिए कहा. अपने शानदार सनग्लास और स्वैगर के साथ,पंड्या ने एक हाथ में टी20 विश्व कप ट्रॉफी उठाई और भारी जयकारों के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकल गए.
#WATCH | Cricketer Hardik Pandya lifts up the #T20WorldCup2024 trophy and shows to the crowd at Mumbai Airport, as Team India arrives in the city. pic.twitter.com/av3KAC7shS
— ANI (@ANI) July 4, 2024
वानखड़े स्टेडियम पहुंचने पर विराट कोहली ने कहा कि ये पल मैं कभी नहीं भूलूंगा. ये यादगार लम्हें हैं. विराट कोहली ने अपनी दिल की भावनाओं को साझा किया और कहा कि बारबाडोस में भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद वह रोहित शर्मा के साथ रो पड़े थे. रोहित और मैं, हम काफी समय से यह कोशिश कर रहे थे. हम हमेशा विश्व कप जीतना चाहते थे. वानखेड़े में ट्रॉफी वापस लाना एक बहुत ही खास एहसास है. हम पिछले 15 सालों से खेल रहे हैं और यह पहली बार है जब मैंने रोहित को इतना भावुक होते देखा है वह रो रहे थे, मैं रो रहा था, हम दोनों गले मिले मैं उस दिन को कभी नहीं भूलूंगा.
विराट ने कहा कि रोहित जब सीढ़ियों पर थे, तब मेरी और उनकी आंखों में आंसू थे. मैंने पहली बार रोहित को इतना ज्यादा इमोशनल होते देखा. 2011 में जब हमने वर्ल्ड कप जीता, तब सभी सीनियर प्लेयर्स इमोशनल थे, वो रो रहे थे मुझे नहीं पता था कि उन्हें इतना रोना क्यों आ रहा है. आज जब मैंने इतने इंतजार के बाद ट्रॉफी जीती तो जाना कि तब वे इतने इमोशनल क्यों थे.