menu-icon
India Daily

PAK vs ENG: पाकिस्तान का कुदरत भी नहीं दे रहा साथ, आज के मैच में बारिश भी सेमीफाइनल से बाहर होने से नहीं बचा पाएगी!

आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर 8 का महत्वपूर्ण मैच होने वाला है. लेकिन मैच से पहले पाकिस्तान को पालेकेले में बारिश की आशंका सता रही है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
PAK vs ENG: पाकिस्तान का कुदरत भी नहीं दे रहा साथ, आज के मैच में बारिश भी सेमीफाइनल से बाहर होने से नहीं बचा पाएगी!
Courtesy: @mufaddal_vohra X account

नई दिल्ली: आज टी20 विश्व कप में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर 8 का अहम मुकाबला होने वाला है. ये मैच श्रीलंका के पालेकेले में होना है. हालांकि मैच से पहले मैच अब सवाल यह है कि क्या इस मैच में बारिश खलेगी या फैंस को बिना किसी रुकावट के 40 ओवरों का मैच देखने को मिलेगा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद, पाकिस्तान पालेकेले में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए पूरी तैयारी कर रहा है. पाकिस्तान चाहेगी कि दोनों टीमों के बीच ये मैच किसी भी हालत में रद्द न हो. क्योंकि पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के नजरिए से ये मैच बेहद आवश्यक है. तो आईए जानते हैं मंगलवार को पालेकेले में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज-

कुछ ऐसा होगा पालेकेले में मौसम का मिजाज

AccuWeather के अनुसार, मंगलवार को शहर में दिन में बारिश की 25 प्रतिशत संभावना है. हालांकि आसमान में बादल करीब 48 प्रतिशत तक छाए रह सकते हैं. रात में बारिश की संभावना घटकर केवल दो प्रतिशत रह जाती है.

रात में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना लगभग 12 प्रतिशत है. अर्थात मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है. फैंस आज पूरे 40 ओवर के मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. 

आज की जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचेगी इंग्लैंड

अगर इंग्लैंड आज पाकिस्तान को हराकर मैच अपने नाम करने में सफल हो जाती है तो टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन जाएगी.

पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड 4 अंक प्राप्त कर लेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड ने पहले ही सह मेजबान टीम श्रीलंका को पहले सुपर 8 मैच में 51 रनों से हराया था.  

पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाली स्थिती

बता दें इससे पहले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बारिश के कारण धुल गया था. जिस कारण उन्होंने दोनो टीमों को एक-एक अंक के साथ ही संतोष करना पड़ा था. इस कारण अब पाकिस्तान के सुपर 8 के बचे शेष मैच बेहद आवश्यक है. पाकिस्तान को अब सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी.

अगर किसी भी स्थिती में ऐसा होता है कि पाकिस्तान आज का मैच हारती है तो टीम के सुपर 4 में प्रवेश करने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर होना पड़ेगा.