menu-icon
India Daily

T20 World Cup: वेस्टइंडीज की जीत के बाद इंडिया की सेमीफाइनल डगर मुश्किल, जानिए कैसे सुपर 4 में पहुंच सकता है भारत

कल वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से सुपर 8 के मुकाबले में हरा दिया है. वेस्टइंडीज की इस जीत के बाद अब भारत के सेमीफाइनल की डगर काफी मुश्किल दिखाई दे रही है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
T20 World Cup: वेस्टइंडीज की जीत के बाद इंडिया की सेमीफाइनल डगर मुश्किल, जानिए कैसे सुपर 4 में पहुंच सकता है भारत
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 स्टेज में मुकाबले अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गए हैं. जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण बनते बिगड़ते जा रहे हैं. मौजूदा समय में सुपर 8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. जिसमे काफी हद तक ग्रुप ए की स्थिती साफ हो चुकी है. कल वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से मात देकर ग्रुप 1 के शीर्ष पायदान पर कब्जा कर लिया है. 

वहीं दूसरे पायदान पर साउथ अफ्रीका ने कब्जा कर रखा है. इस कारण अब भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल हो चुकी है, क्योंकि भारत रेट रनरेट में काफी पिछड़ चुका है. सेमीफाइनल की रेस में अब अगर टीम इंडिया को बने रहना है टीम को अपने शेष मैच में जीत दर्ज करनी होगी. भारत के लिए अब हर मैच करो या मरो वाला बन चुकी है. 

भारत का दोनों मैच जीतना आवश्यक 

अगर भारत जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपने दोनों बचे मैच जीत लेता है, तो उसके कुल 4 अंक हो जाएंगे. इसके साथ ही अगर दक्षिण अफ्रीका भी अपने सभी मैच जीत लेता है, तो भारत सीधे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है.

लेकिन अगर साउथ अफ्रीका वेस्ट इंडीज से हार जाता है, तो तीनों टीमों के 4-4 अंक हो सकते हैं. तब फैसला नेट रन रेट के आधार से होगा. वहीं अगर अफ्रीका अपने दोनों शेष मैच हार जाता है, तो भारत और वेस्ट इंडीज के लिए रास्ता साफ हो जाएगा.

अगर भारत एक ही मैच जीतता है तो...

अगर भारत दो में से सिर्फ एक मुकाबला जीतता है, तो भारत के लिए सेमीफाइनल की डगर मुश्किल हो जाएगी. खासकर वेस्ट इंडीज के खिलाफ जीत बेहद अहम होगी.

यदि भारत वेस्ट इंडीज को हराकर जिम्बाब्वे से हार जाता है और दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मैच जीत लेता है, तो तीन टीमों के 2-2 अंक होंगे और फिर से एनआरआर निर्णायक बनेगा. हालांकि, अगर दक्षिण अफ्रीका अपने बचे हुए दोनों मुकाबले हार जाता है, तो भारत के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग समाप्त हो जाएंगी.

 ग्रुप 1 के बचे मुकाबले

26 फरवरी- दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज, अहमदाबाद
26 फरवरी- भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई
1 मार्च- दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे, दिल्ली
1 मार्च- भारत बनाम वेस्ट इंडीज, कोलकाता