नई दिल्ली: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 स्टेज दिन प्रतिदिन और रोमांचक होता जा रहा है. जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे इसकी तस्वीर साफ होती जा रही है. इसी कड़ी में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर 8 का मुकाबला खेला जाना है. जिसके लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है.
आज का मैच दोनो ही टीमों के लिए काफी अहम होने वला है. क्योंकि अगर आज इंग्लैंड मैच को जीतने में सफल होती है तो वह सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर सकेगी. वहीं अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें आज का मैच किसी भी कीमत पर जीतना होगा. तो आईए जानते हैं पाकिस्तान सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकता है?
अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें आज के मैच जीत दर्ज करनी होगी. क्योंकि इंग्लैंड पहले ही श्रीलंका को हराकर 2 अंक अर्जित कर चुका है. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का पहला सुपर 8 का मुकाबला बारिश में धुल गया था. जिस कारण पाकिस्तान को अब मैच जीतना अति आवश्यक है.
सेमीफाइल की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला भी जीतना होगा. साथ ही टीम का भविष्य अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर करता है.
इस दौरान नेट रनरेट काफी अहम भूमिका निभाएगा. अगर कई टीमों के अंक बराबर हो जाते हैं, तो नेट रन रेट के आधार पर ही अंतिम फैसला होगा. अगर इंग्लैंड के खिलाफ मैच भी बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो पाकिस्तान को अपना नेट रन रेट सुधारने का मौका नहीं मिलेगा. इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं कर सकते
बता दें ग्रुप 2 में दूसरे पायदान की रेस जारी रहेगी, क्योंकि इंग्लैंड एक और जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी. लेकिन बाकी की तीन टीमों की दूसरे पायदान की जंग होगी. जिसमें अगर इंग्लैंड और श्रीलंका दोनो ही न्यूजीलैंड को हरा देती है तो न्यूजीलैंड 1 अंक के साथ पहले ही इस रेस से बाहर हो जाएगी. वहीं पाकिस्तान भी अगले मैच में श्रीलंका को मात देती है तो पाकिस्तान के पास तीन अंक होंगे और श्रीलंका के पास महज 2. ऐसे में पाकिस्तान आसानी के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी.