Ranji Trophy 2025-26 Live Score Updates: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल शुरू हो चुका है, जिसमें जम्मू और कश्मीर का सामना कर्नाटक से हो रहा है, जो अपना पहला रणजी फाइनल खेल रही है. जम्मू कश्मीर ने मैच के पहले दिन स्टंप के समय तक पहले बल्लेबाजी करते हुए 87 ओवर में दो विकेट पर 284 रन बनाए. टीम की तरफ से शुभम पुंडीर ने शतक जड़ा और वो 117 रन बनाकर नाबाद रहे.
उनके अलावा यावर हसन ने 88 रन बनाए. वहीं अब्दुल समद 52 रन बनाकर नाबाद हैं. पहले दिन जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा 9 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. टीम के लिए ये चिंता का विषय है. कर्नाटक की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए. बता दें कि आठ बार की रणजी चैंपियन कर्नाटक एक दशक के बाद प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट का फाइनल खेल रही है.
इस पूरे टूर्नामेंट में कर्नाटक का बैटिंग लाइन-अप बहुत मजबूत रहा है. केएल राहुल ने तीन मैचों में 457 रन बनाए हैं, करुण नायर ने आठ मैचों में 699 रन बनाए हैं, देवदत्त पडिक्कल पांच मैचों में 532 रन के साथ टॉप फॉर्म में हैं, और युवा रविचंद्रन स्मरण आठ मैचों में 950 रन के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल भी एक बड़ा हथियार हैं, उन्होंने इस सीजन में 46 विकेट लिए हैं और 442 रन बनाए हैं.
जम्मू और कश्मीर अपने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले आकिब नबी पर बहुत ज्यादा निर्भर करेगा, जिन्होंने अब तक 55 विकेट लिए हैं. फिर भी, टीम के पास इस हाई-प्रेशर मैच में गाइड करने के लिए कैप्टन पारस डोगरा और कोच अजय शर्मा का एक्सपीरीयंस है.
05:20:20 PM
रणजी फाइनल का पहला दिन जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों के नाम रहा. टीम ने कर्नाटक के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन स्टंप के समय तक 87 ओवर में दो विकेट पर 284 रन बनाए.
04:15:22 PM
शुभम सिंह पुंडीर ने सिक्स जड़कर अपनी सेंचुरी पूरी की. जम्मू कश्मीर की तरफ से उन्होंने सेमीफाइनल में शानदार शतक जड़ दिया है.
03:17:54 PM
कर्नाटक तीसरे विकेट की तलाश में है. इस समय जम्मू-कश्मीर का स्कोर 63.2 में 180/2 हैं.
03:03:41 PM
टी-ब्रेक तक जम्मू-कश्मीर मजबूत स्थिति में दिख रहा है. 61 ओवर के बाद टीम का स्कोर 178/2 है.
02:08:23 PM
यावर हसन शतक से चूक गए हैं. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने उनका विकेट 88 रन पर लिया. 157 रन पर जम्मू-कश्मीर का दूसरा विकेट गिर गया है.
01:45:38 PM
शुभम सिंह पुंडीर ने फिफ्टी जड़ दी है. कर्नाटक का स्कोर एक विकेट पर 150 रन है. शुभम सिंह पुंडीर और यावर हसन के बीच 132 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
12:45:38 PM
कर्नाटक को दूसरे विकेट की तलाश है. यावर हसन-शुभम सिंह पुंडीर के बीच 85 रनों से ज्यादा की पार्टनरशिप हो चुकी है.
12:24:24 PM
लंच ब्रेक तक जम्मू-कश्मीर का स्कोर 104/1 है.
12:03:21 PM
इस ओवर में चार रन और J&K ने भी 100 रन बनाए. पुंडीर (37*) भी अपनी फिफ्टी के करीब हैं और हसन 56* पर खेल रहे हैं.
11:47:30 AM
वैशाख मैच में अपना दबदबा बनाए हुए हैं. उन्होंने सिर्फ दो रन दिए. हसन (2*) और इकबाल (2*) क्रीज पर सावधानी से खेल रहे हैं.
11:00:53 AM
पाटिल की फुल लेंथ गेंद हसन के आउटसाइड एज से लगकर स्लिप एरिया में चौका गया.
10:58:55 AM
वैशाख ने शानदार मेडन ओवर डाला. हसन (6*) और इकबाल (6*) यहां अच्छा खेल रहे हैं. ये दोनों खिलाड़ी जितनी देर क्रीज पर टिकेंगे, कर्नाटक के लिए मुश्किल होती जाएगी.
10:58:46 AM
प्रसिद्ध की एक अच्छी गेंद बल्लेबाज के आउट साइड एज से लगी और बैट्समैन आउट.
10:53:15 AM
प्रसिद्ध की शॉर्ट गेंद पर हसन ने स्क्वॉयर के पीछे शॉट मारा. हालांकि तीन रन के साथ ओवर खत्म करते हुए फील्डर ने बाउंड्री रोकी.
09:33:43 AM
J & K Won the Toss & elected to bat #KARvJK #RanjiTrophy #Elite #Final
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 24, 2026
09:31:23 AM
जम्मू और कश्मीर ने कर्नाटक के खिलाफ #RanjiTrophy फाइनल में टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करेगा!
🚨 Toss 🚨
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 24, 2026
Jammu & Kashmir have won the toss and will bat first in the #RanjiTrophy Final against Karnataka!
Updates ▶️ https://t.co/G0ytZLEyNB@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/IslE5sJ2QH
08:52:35 AM
केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल (c), करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (w), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार व्यशाक, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा, विधवाथ कवरप्पा, अनीश केवी, मोहसिन खान, मुरलीधर वेंकटेश, कृष्णन श्रीजीत, ध्रुव प्रभाकर
08:52:22 AM
शुभम खजूरिया, यावर हसन, शुभम पुंडीर, पारस डोगरा (c), अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (w), आबिद मुश्ताक, वंशज शर्मा, औकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, सुनील कुमार, उमर नजीर मीर, रोहित के शर्मा, कमरन इकबाल, मुसैफ एजाज, मुज्तबा यूसुफ, उमरन मलिक, विवरंत शर्मा, लोन नासिर मुजफ्फर, साहिल लोत्रा, दीक्षांत कुंडल
08:52:06 AM
णजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल आज सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा.