T20 World Cup 2024: 6 जून की रात टी20 विश्व कप 2024 में इतिहास रचा गया. पहली बार विश्व कप खेलने उतरी मेजबान अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर इस टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करते हुए इतिहास रच दिया. इस मुकाबले का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जिसमें बाबर आजम की सेना को शर्मनाक हार मिली. अमेरिका की इस जीत में 2 हिंदुस्तानी हीरो बने. ये वही खिलाड़ी हैं, जिनका जन्म भारत में हुआ, लेकिन आज वो अमेरिका क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और दमदार प्रदर्शन करके उन्होंने पाकिस्तान को रुला दिया.
In 2010, Saurabh Netravalkar endured heartbreak against Pakistan in the QF of the U-19 World Cup. Babar Azam was in the opponent's camp that day.
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 7, 2024
14 years later, tasked to bowl the Super Over against Pakistan for his new country USA, Netravalkar defended 18 to record a famous… pic.twitter.com/YGuJjMyUoK
अपने पहले ही मैच में हार झेलने वाली पाकिस्तान टीम चारों तरफ से आलोचना झेल रही है. हम आपके लिए उन 2 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अमेरिका को जिताने में अहम रोल अदा किया. इस जीत के साथ पाकिस्तान से 14 साल पुराना हिसाब भी चुका हो गया. ये दो खिलाड़ी सौरव नेत्रवलकर और और मोनांक पटेल हैं. सौरव ने इस मैच में कुल 5 ओवर किए. जिसमें सुपर ओवर भी शामिल है. पहले 4 ओवरों में उन्होंने 18 रन देकर 2 विकेट लिए, फिर सुपर ओवर में 18 रन डिफेंड कर लिए. वहीं मोनांक ने 50 रन बनाकर बल्ले से कमाल किया और अपनी कप्तानी से सभी का दिल जीत लिया.
The highlights of USA's incredible victory against Pakistan in Dallas 🇺🇸#USAvPAK #T20WorldCup
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 7, 2024
pic.twitter.com/z5hKxoiWHH
1. सौरव नेत्रवलकर कौन हैं?
बाएं हाथ के सीमर सौरव नेत्रवलकर कौन का जन्म भारत के मुंबई में हुआ था. वे 2010 में खेले गए अंडर 19 विश्व कप टीम का हिस्सा थे और टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट भी लिए थे. इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए थे, लेकिन क्रिकेट को लेकर उनके अंदर प्यार कम नहीं हुआ. उन्होंने अमेरिका में क्रिकेट खेला. लॉस एंजेलिस में 50 ओवर के एक मैच में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनकी अमेरिका टीम में एंट्री हो गई. आज 32 साल का ये खिलाड़ी यूएसए टीम का अहम हिस्सा है. अमेरिका के लिए 48 वनडे में 73 जबकि 29 टी20 मैचों में 29 शिकार कर चुके हैं.
Saurabh Netravalkar with his family after beating Pakistan.
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 7, 2024
- A beautiful picture. ❤️ pic.twitter.com/Zcx8Xk15MG
14 साल पुराना हिसाब कैसे चुकता किया?
जब सौरव 2010 में अंडर 19 विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे तो उस टूर्नामेंट के एक मैच पाकिस्तान ने भारत को 2 विकेट हरा दिया था. उस मैच में सौरव ने 5 ओवर का स्पेल किया था, जिसमें 16 रन देकर 1 विकेट लिया था. दिलचस्प बात ये है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए बाबर आजम खेले थे. अब पूरे 14 साल बाद बाबर की कप्तानी में यूएसए टीम ने सुपर ओवर में हरा दिया. इस मैच में सौवर हीरो बनकर उभरे, जिन्होंने सुपर ओवर में 18 रन डिफेंड कर दिए. इस तरह उन्होंने बाबर आजम से 14 साल पुराना हिसाब चुकता कर लिया है.
2. कौन हैं मोनांक पटेल?
मोनांक पटेल ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में 38 गेंदों पर 50 रन बनाए. उनकी इस पारी के दम पर अमेरिका टीम सुपर ओवर तक पहुंची. उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाकर पाकिस्तान को मुकाबले में दूर कर दिया. मोनांक भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं, गुजरात के आनंद में जन्मा 31 साल ये खिलाड़ी लंबे समय से अमेरिका में रह रहा है. वे अमेरिका से पहले घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने अंडर 16 और अंडर 19 क्रिकेट खेलने के बाद अमेरिका का रुख किया था.
SHOT OF THE MATCH FROM MONANK PATEL. pic.twitter.com/RuPPlVVAt2
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 6, 2024
अमेरिका में कड़ी मेहनत करने के बाद मोनांक की किस्मत चमकी. उन्हें अगस्त 2018 में 2018-19 आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप अमेरिका क्वालीफायर टूर्नामेंट के लिए यूएसए की टीम में शामिल किया गया, जहां उन्होंने 6 मैचों में 208 रन जड़े थे. वो उस टूर्नामेंट में अग्रणी रन-स्कोरर बने थे. इसके बाद से ही मोनांक इस टीम का अहम हिस्सा बन गए और आज कप्तान हैं.
मैच में क्या हुआ था?
अमेरिका और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में पाकिस्तान 20 ओवर में वह 7 विकेट पर 159 रन ही बना सकी थी, जवाब में यूएसए भी 3 विकेट खोकर 159 पर पहुंची. फिर सुपर ओवर हुआ, जिसमें अमेरिका ने 18 रन बना दिए, फिर अमेरिका के लिए सौरव नेत्रवलकर ने 13 रन ही खर्च किए और इस तरह पाकिस्तान सुपर ओवर में हार गई.