menu-icon
India Daily

T20 World Cup 2024: हाथ में ट्रॉफी, चेहरे पर खुशी, चैंपियन टीम इंडिया से मिले PM Modi, देखें VIDEO

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर पूरे देश को खुश कर दिया है. भारत पहुंचते ही कप्तान रोहित शर्मा ने पूरी टीम के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की. इसका वीडियो भी सामने आया है. पीएम मोदी ट्रॉफी को हाथ में लेकर बेहद खुश दिख रहे हैं. 

India Daily Live
T20 World Cup 2024: हाथ में ट्रॉफी, चेहरे पर खुशी, चैंपियन टीम इंडिया से मिले PM Modi, देखें VIDEO
Courtesy: Twitter

T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 में खिताब जीतने वाली टीम इंडिया भारत लौट आई है. 4 जुलाई को रोहित सेना दिल्ली में लैंड हुई. जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में पूरी टीम ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की, इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें पीएम मोदी खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. सबके चेहरे पर खुशी है.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि रोहित शर्मा हाथ में ट्रॉफी लेकर पीएम आवास में एंट्री कर रहे हैं. जब सभी खिलाड़ी अंदर पहुंच जाते हैं तो फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री होती है, इसके बाद वे खिलाड़ियों से एक-एक करके मिलते हैं. इसके बाद हाथ में ट्रॉफी लेकर टीम के साथ एक फोट शूट भी कराया. पीएम मोदी ने भी हाथ में ट्रॉफी थामी. 

अब मुंबई में मनेगा जश्न

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना होगी, जहां ग्रैंड जश्न की तैयारी है. रोहित शर्मा ने एक दिन पहले ही बताया था कि 4 जुलाई शाम 5 बजे नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक ओपन रूफ बस में टीम की विक्ट्री परेड होगी. इसके लिए तैयार रहें. विजय परेड के लिएओपन बस भी तैयार हो चुकी है.

बताया जा रहा है कि विक्ट्री परेड के बाद वानखेडे़ स्टेडियम में टीम का सम्मान समारोह होगा, जहां खिलाड़ियों को कैश प्राइज दिया जाएगा. 

17 साल बाद जीता खिताब

दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाया और बिना कोई मैच गंवाए ये ट्रॉफी जीती. पूरे 17 साल बाद भारत दूसरा खिताब जीत पाया है. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में पहली ट्रॉफी अपने नाम की थी. इस जीत के साथ 11 साल से चला आ रहा आईसीसी ट्रॉफी का सूखा भी खत्म हो गया. भारत ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी.