menu-icon
India Daily

VIDEO: पहले विनिंग कैच, अब धांसू भांगड़ा...सूर्या का ऐसा अंदाज पहले नहीं देखा होगा

T20 World Cup 2024, Suryakumar Yadav:टीम इंडिया के विस्फोटक खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव अपने अतरंगी शॉट्स के लिए पहचाने जाते हैं. उनके पास मैदान के किसी भी कोने में शॉट खेलने की अद्भुत क्षमता है. टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दिलाने में सूर्या ने अहम योगदान दिया है. जब टीम इंडिया बारबाडोस से वापस स्वदेश लौटी तो सूर्या ने धांसू भांगड़ा किया और फैंस का दिल जीत लिया.

India Daily Live
VIDEO: पहले विनिंग कैच, अब धांसू भांगड़ा...सूर्या का ऐसा अंदाज पहले नहीं देखा होगा
Courtesy: Twitter

T20 World Cup 2024, Suryakumar Yadav: टी20 विश्व कप 2024 में खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम की वतन वापसी हुई है. दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर आते ही खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया.  कप्तान रोहित शर्मा के हाथ में ट्रॉफी थी. वे डांस करते हुए बाहर निकले, जबकि सूर्यकुमार यादव ने भी भांगड़ा से सबका दिल जीत लिया. सभी खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया.

अपने हीरोज को ग्रैंड वेलकम करने के लिए फैंस भी भारी संख्या में दिल्ली एयरपोर्ट पर इकट्ठा हुए थे. टीम इंडिया एयरपोर्ट से सीधा  होटल ITC मौर्य पहुंची, जिसके बाद अब खिलाड़ी पीएम मोदी से मिलेंगे और फिर मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे.



सूर्यकुमार यादव का भांगड़ा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. इससे पहले सूर्या का ऐसा अंदाज कभी नहीं दिखा था, लेकिन खिताब जीतने की खुशी में सूर्या डूबे हुए हैं. यह पल सभी खिलाड़ियों के लिए बेहद खास है, क्योंकि इंडियन टीम ने पूरे 17 साल बाद खिताब जीता है. इस जीत के साथ ही भारत ने 13 साल से  चला आ रहा आईसीसी ट्रॉफी का सूखा भी खत्म किया.



सूर्या ने पकड़ा था विनिंग कैच

फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव बल्ले से फ्लॉप रहे थे, लेकिन उन्होंने मैच विनिंग कैच लपक कर सभी का दिल जीता था. साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे. क्रीज पर खतरनाक खिलाड़ी डेविड मिलर थे, जिन्होंने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन बीच में सूर्या आ गए. उन्होंने बाउंड्री लाइन पर अद्भुत कैच पकड़ा और साउथ अफ्रीका की उम्मीदें तोड़ दीं. मिलर के आउट होने के बाद अफ्रीका का कोई भी बैटर कमाल नहीं कर सका और भारत को 7 रनों से रोमांचक जीत मिली.



टी20 विश्व कप 2024 में 20 टीमें, भारत और और अफ्रीका के बीच हुआ था फाइनल

टी20 विश्व कप 2024 में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. आखिर में भारत और साउथ अफ्रीका ने फाइनल में जगह बनाई थी. टीम इंडिया ने खिताबी मैच में पहले खेलते तहुए 177 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए प्रोटियाज टीम 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी और 7 रनों से मैच हार गई. अफ्रीका को 30 गेंदों में 30 रन बनाने थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जलवा दिखाया और हिंदुस्तान को इस टूर्नामेंट का दूसरा खिताब दिला दिया.