Victory Parade के लिए स्पेशल जर्सी पहनेगी टीम इंडिया, देखें झलक


India Daily Live
04 Jul 2024

टी20 विश्व कप 2024

    टी20 विश्व कप 2024 में चैंपियन बनी टीम इंडिया की वतन वापसी हो गई है. 4 जुलाई की सुबह भारतीय टीम दिल्ली एयपोर्ट पर लैंड हुई.

जोरदार स्वागत

    दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का जोरदार स्वागत हुआ, अब सभी खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं.

मुंबई में जश्न

    टीम इंडिया को आज शाम 5 बजे मुंबई पहुंचना है, जहां खिताब जीतने के जश्न की तैयारी पूरी कर ली गई है.

विक्ट्री परेड

    शाम 5 बजे से टीम इंडिया ओपन बस में नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड करेगी.

स्पेशल जर्सी

    विक्ट्री परेड में भारतीय टीम एक स्पेशल जर्सी पहनने वाली है, जिसकी फोटो संजू सैमसन ने शेयर की है.

चैंपियंस लिखा

    संजू सैमसन ने जो स्पेशल जर्सी की फोटो शेयर की है, उस पर चैंपियंस लिखा हुआ है. यही जर्सी पहनकर खिलाड़ी ओपन बस में सवार होंगे..

सम्मानित होंगे खिलाड़ी

    मुंबई में जोरदार जश्न होगा. विजय परेड के बाद मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाना है.

17 साल बाद जीता खिताब

    भारत ने 2007 में पहला खिताब था, इसके 17 साल बाद अब रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरा खिताब जीतने में सफल रही.

More Stories