IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2024 में आज सबसे बड़ा मैच होना है, जिसमें चिरप्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान आमने सामने होंगे. क्रिकेट में इन दोनों देशों के बीच राइवरली काफी पुरानी है. इस मैच को पूरी दुनिया में देखा जाता है. ये मुकाबला नासाउ काउंटी के मैदान पर होगा, जहां गेंदबाजों का काफी मदद है. इस मैच में एक तरफ इंडियन फैंस के हीरोज विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह होंगे, जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान 2021 के विश्व कप में भारत के खिलाफ जीत दिलाने वाले बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी नजर आएंगे.
कुल मिलाकर यह मुकाबला रोमांच का डबल डोज होने वाला है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया के एक स्टार अकेला पूरी पाकिस्तान टीम पर भारी है, जहां हा ये स्टार और कोई नहीं बल्कि रन मशीन कहलाने वाले विराट कोहली हैं, जिनका पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त रिकॉर्ड है. जब भी आप कोहली के रिकॉर्ड देखते हैं तो कह सकते हैं कि विराट पाकिस्तान के खिलाफ जीत की गारंटी हैं. वो खुद की दम पर टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ 4 मैच जिता चुके हैं.
विराट नाबाद तो जीत पक्की
विश्व कप में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 7 मैच खेले. इस दौरान 5 मैचों में बैटिंग करने का मौका मिला. 4 बार वो नाबाद रहे और हर मैच में टीम इंडिया जीती. एक बार जब कोहली आउट हो गए थे तो वो मुकाबला टीम इंडिया हार गई थी. टी-20 वर्ल्ड कप में 5 मैचों में कोहली ने अच्छी खासी औसत के दम पर पाकिस्तान के खिलाफ 308 रन बनाए हैं. इस दौरान वे तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच भी हे. ये आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ये स्टार जीत की गारंटी है.
Rohit Sharma said "The kind of experience that Virat Kohli has, playing all over the world, playing in big tournaments, nothing can beat that".
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 9, 2024
- Captain talking about the value & importance of the King. 🐐 pic.twitter.com/DbaLxpM4zY
जब-जब सामने आए तब-तब छाए विराट कोहली
1. सितंबर 2012, फिफ्टी लगाकर मैच जिताया
टी20 विश्व कप 2012 में भारत-पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में मैच था, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और टीम 20वें ओवर में 152 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से चेज मास्टर विराट कोहली ने 78 रन की पारी खेली और इंडिया जीत गई.
🇮🇳 v 🇵🇰 -8 hours to go for the #GreatestRivalry 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 9, 2024
Let's take a look at how ready the Hitman looks for the Greatest Game in the #T20WorldCup 💙
Will @ImRo45 lead #TeamIndia to their 7th victory against Pakistan in the ICC Men's T20 World Cup? 👀
Join us as 𝑰𝒏𝒅𝒊𝒂… pic.twitter.com/cqKmm8WL0w
2. मार्च 2014, कोहली ने नाबाद 36 रन बनाकर दिलाई जीत
अब बारी थी 2014 के टी20 विश्व कप की. इस सीजन में भारत और पाकिस्तान के बीच बांग्लादेश के मीरपुर स्टेडियम में भिड़ंत हुई, जिसमें भारत टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी. ग्रुप स्टेज के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 130 रन बनाए थे, जवाब में विराट कोहली नाबाद लौटे और 36 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई.
3. मार्च 2016, कोहली ने 55 रन बनाकर जीत दिलाई
साल था 2016. ये विश्व कप टीम इंडिया अपने घर में खेल रही थी. जिसमें ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें फिर आमने-सामने थीं. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. पहले खेलते हुए पाकिस्तान 18 ओवर में 118 रन ही बना सकी थी. भारत ने यह टारगेट16वें ओवर में चेज कर लिया. कोहली एक बार फिर नाबाद रहे और 55 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.
Top Scorer for India against Pakistan since 2012 in T20I World Cup:
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 9, 2024
2012 T20I WC - Virat Kohli.
2014 T20I WC - Virat Kohli.
2016 T20I WC - Virat Kohli.
2021 T20I WC - Virat Kohli.
2022 T20I WC - Virat Kohli. pic.twitter.com/DbfkVoB0NC
2022, टीम इंडिया ने पाक को हराकर 2 बार दीवाली मनाई थी
सबसे रोमांचक मैच 2022 के विश्व कप में हुआ था, जो ऑस्ट्रेलिया में खेला गया. ये वही साल था जब भारतीयों ने 2 बार दीवाली मनाई. पहली 12 अक्टूबर को जबकि दूसरी 23 अक्टूबर की रात. 23 अक्टूबर को इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 4 विकेट से रोमांचक शिकस्त दी थी. ये वही मैच था, जिसमें किंग कोहली आखिर तक टिक रहे थे और पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली थी. 160 चेज कर रही इंडिया के 4 टॉप बल्लेबाज 31 रन पर खो दिए थे, लेकिन कोहली क्रीज पर डटे रहे. उन्होंने 82 रन की यादगार और ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें हार्दिक पंड्या के साथ 113 रन की साझेदारी थी. विराट जीत के हीरो बने और पाकिस्तान के खिलाड़ी उदास होकर मैदान से वापस लौटे.
कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन
अगर टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात करें भारत की तरफ से विराट कोहली नंबर एक पर हैं. उन्होंने 28 मैचों में 1142 रन जोड़े हैं. इस दिग्गज ने 14 फिफ्टी भी लगाई हैं. उनका हाई स्कोर 89 रन है. अगर आज के मुकाबले में कोहली का बल्ला चलता है तो समझो टीम इंडिया की जीत पक्की.