menu-icon
India Daily

T20 WC 2024: 9 बैटर नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा, न्यूजीलैंड ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

T20 World Cup 2024: इस सीजन के 14वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रनों के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रचा है.

India Daily Live
T20 WC 2024: 9 बैटर नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा, न्यूजीलैंड ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
Courtesy: Twitter

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का रोमांच तेजी से बढ़ रहा है. 6 जून को अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर इस सीजन का सबसे बड़ा उलफेर किया था. अब अफगानिस्तान ने दिग्गजों से सजी न्यूजीलैंड को 84 रनों के बड़े अंतर से करारी शिक्सत दी. टी20 विश्व कप में अफगान टीम की यह ऐतिहासिक जीत है, जिसमें पहले बल्लेबाजों ने कमाल किया फिर गेंदबाजों ने धमाल मचा दिया.

वेस्टइंडीज के गुयाना में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 के 14वें मैच में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने थीं. अफगान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन किए थे, फिर कीवी टीम को 75 रनों पर समेट दिया. टी20 विश्व कप में रनों के मामले में यह न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी हार है. 

जीत का हीरो कौन?

इस मुकाबले में अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज़ जीत के हीरो बने, जिन्होंने 56 गेंदों पर 5 चौके और इतने ही छक्के लगाकर 80 रन बनाए थे, उनके अलावा ओपनर इब्राहिम जादरान ने 44 रनों की अमह पारी खेली थी, फिर टीम के लिए फजहल फारूखी ने 3.2 ओवरों में 17 रन देकर 4 विकेट लिए. मोहम्मद नबी ने 4 ओवर में 16 रन दिए. राशिद खान ने 4 ओवरों में 17 रन देकर 4 विकेट निकाले.

सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड टूटा

साल 2014 में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 59 रनों से अंतर से हराया था, जो इस टूर्नामेंट में उसकी सबसे बड़ी हार थी, लेकिन अब 84 रनों से मिली हार के बाद ये रिकॉर्ड भी टूट गया है. ये कीवियों की सबसे बड़ी हार, जिसे भुलाना आसान नहीं होगा. 

9 बैटर नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा

इस मुकाबले में कीवी टीम के 9 खिलाड़ी दहाई का आकंड़ा पार नहीं कर पाए. सबसे ज्यादा 18 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए. उनके अलावा मैट हेनरी के बल्ले से 12 रन निकले. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका.

T20 World Cup में न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी हार (रनों के अंतर से)

84 रन vs अफगानिस्तान, गुयाना, 2024*
59 रन vs श्रीलंका, चट्टोग्राम, 2014
48 रन vs श्रीलंका, नॉटिंघम, 2009
20 रन vs इंग्लैंड, ब्रिसबेन, 2022